Logo
Bhopal News: भारतीय वन प्रबंध संस्थान द्वारा शनिवार को अपने वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम कल्पतरु 2024 का आयोजन किया गया।

भोपाल। भारतीय वन प्रबंध संस्थान द्वारा शनिवार को अपने वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव कल्पतरु 2024 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. लता सिंह मुंशी उपस्थित रही। यह वार्षिक उत्सव दो चरणों में आयोजित किया गया, जिसके पहले चरण में काव्यम-कविता प्रतियोगिता, एनिग्मा, ट्रेजरहंट, गट्स एंड ग्लोरी एवं फ्यूज़न चैंपियनशिप  प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।  

भरतनाट्यम् की मनमोहक प्रस्तुति
वहीं, दूसरे चरण में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों ने माइम एक्ट, सामूहिक नृत्य, गायन एवं म्यूजिकल बेंड सहित विविध प्रस्तुतियां दी। इसमें विशेष रूप से भरतनाट्यम् की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही तेलगू भाषा में शंकरा नाद - शरीरापारा एवं संस्कृत भाषा में रंगुपारा विहारा राग की अद्भुत प्रस्तुति ने दशकों का दिल जीत लिया।

5379487