Logo
Bhopal Today News 15 October: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार, 15 October को 30 कॉलोनियों में बिजली कटौती की जाएगी। रानीकमलापति स्टेशन के पास डीआरएम तिरहे की सड़क आठ माह बाद आम राहगीरों के लिए खुलेगी।

Bhopal Today News 15 October: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सियासत, साहित्य और संस्कृति से जुड़ी रोजाना कई खबरें हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि के 'भोपाल टूडे न्यूज' सेगमेंट में भोपाल से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आपको आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और भोपाल शहर की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

भोपाल की बड़ी खबरें; Bhopal Today Live Update  

भोपाल में आज यहां बंद रहेगी बिजली 

कटौती समय क्षेत्र/कालोनियां 
सुबह 9 से दोपहर 2 बजे लहारपुर, द्वारिका परिसर, बाग मुगालिया, स्कॉय ड्रीम, रोहित नगर, नीरज नगर, श्रीराम हाइट्स
सुबह 9 से दोपहर 3 बजे सोनागिरी, कल्पना नगर, सतनामी नगर, मंदाकिनी, इंद्रपुरी ए, बी-सी सेक्टर
सुबह 10 से दोपहर 1 बजे अमलतास कॉलोनी, जानकी नगर, सीआई कॉलोनी, चिनारवुड, सागर होम्स
सुबह 10 से दोपहर 2 बजे गर्वमेंट क्वार्टर, अन्नपुर्णा कॉम्पलेक्स
सुबह 10 से दोपहर 3 बजे दानिशकुंज-2, 3, 4-5, विराशा हाइट्स, सिद्धि-समृद्धि हाइट्स, जेके टाउन, चिनार कॉलोनी, लिबर्टी कॉलोनी, पृथ्वी कोटयार्ड, समरधा
सुबह 10 से शाम 4 बजे चाणक्यपुरी, ताबिश कॉम्पलेक्स, गंगौत्री हाइट्स

ब्रिज लॉन्चिंग के बाद सड़क का जीर्णोद्धार पूरा 
भोपाल में रानी कमलापति तिराहे के पास डीआरएम तिराहे की सड़क आठ माह बाद जल्द ही खोली जा सकती है। 200 टन कंपोजिट स्टील ब्रिज की लॉन्चिंग के बाद सड़क का जीर्णोद्धार और नाले का निर्माण किया गया है। मेट्रो परियोजना के अफसरों ने बताया, पुलिस की सहमति का इंतजार है। पुलिस अफसर रूट का निरीक्षण कर इसकी अनुमति देंगे। 

दिवाली स्पेशल ट्रेनें
रेलवे ने दिवाली पर यात्रियों की भीड़ भाड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। पश्चिम मध्य रेलवे ने बताया कि इटारसी, भोपाल, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, पिपरिया, सतना, खंडवा और बीना स्टेशन 22 स्पेशल ट्रेन गुजरेंगी। बुकिंग कर भीड़ से बच सकते हैं। रेलवे ने पुणे-गोरखपुर (गाड़ी संख्या 01415 और 01416) और उधना-बरौनी (गाड़ी संख्या 09067 और 09068) स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला भी लिया है। 

 भोपाल में आज के प्रमुख इवेंट 

  • नेचुरल फार्मिंग मेला: भोपाल के हाट बाजार में मंगलवार को महिला किसानों का मेला आयोजित किया गया है। इसमें बिना फर्टिलाइजर से सब्जियां और अनाज उगाने की पद्धति बताई जाएगी। मेले में 1 हजार से अधिक महिला किसानों के शामिल होने की उम्मीद है। वह अपने साथ खान-पान की सामग्री लेकर भी आएंगी।
  • चित्र प्रदर्शनी: मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में जनजातीय चित्रकार प्रदर्शनी आयोजित की गई है। 30 अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में चित्रकार संतोषी श्याम के चित्रों को प्रदर्शित किया गया है। 
  • त्रिपुरा का नूह आवास: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में त्रिपुरा का नूह आवास दर्शकों के खोला गया है। पश्चिम त्रिपुरा जिले के कलाकारों ने इसे तैयार किया है। नूह आवास रियांग जनजाति का आवास है, जिसमें त्रिपुरा के पश्चिम जिलों का आदिवासी समुदाय रहता है। 

आईआईटी जैम
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली ने जॉइंट एंट्रेंस टेस्ट फॉर मास्टर्स (जैम) 2025 के लिए पंजीयन तिथि बढ़ा दी है। उम्मीदवार 18 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे। आधिकारिक वेबसाइट jam2025.iitd.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 

अग्निवीर वायु परीक्षा
अग्निवीर वायु भर्ती कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। पहले यह परीक्षा 18 अक्टूबर को होनी थी। लेकिन इसकी तिथि बढ़ाकर अब 16 नवंबर कर दी गई है। 

पुराने भोपाल में रूट डायवर्सन
अल्पना तिराहे से रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर-6 की ओर वनवे मार्ग किया गया है। यहां एक तरफ का रास्ता बंद है। लिहाजा, यात्री दूसरी लेन पर ही आवागमन करेंगे। रूट डायवर्सन की यह व्यवस्था 19 सितंबर से लागू है और 18 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी।

5379487