Logo
Bhopal Today News 2 October: मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर भोपाल नगर निगम को 43 करोड़ के सीएनजी वाहन, स्वीपिंग मशीनें, कचरा स्टेशन और प्लास्टिक वेस्ट प्लांट सौपेंगे। 

Bhopal Today News 2 October: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सियासत, साहित्य और संस्कृति से जुड़ी रोजाना कई खबरें हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि के 'भोपाल टूडे न्यूज' सेगमेंट में भोपाल से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आपको आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और भोपाल शहर की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

भोपाल की बड़ी खबरें; Bhopal Today Live 

  • भोपाल नगर निगम का मिलेंगे 43 करोड़ वाहन 
    मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को गांधी जयंती पर राजधानी भोपाल को 43 करोड़ की सौगात देंगे। सीएम इस दौरान नगर निगम प्रशासन को सीएनजी वाहन, स्वीपिंग मशीनें, कचरा स्टेशन, प्लास्टिक वेस्ट प्लांट सौपेंगे। 
  • वन विहार में पक्षी अवलोकन शिविर
    वन विहार में बुधवार से राष्ट्रीय उद्यान वन्य जीव सप्ताह मनाया जाएगा। यहां पक्षी अवलोकन शिविर के साथ छात्र-छात्राओं के लिए जन जागरूकता कार्यशाला सह प्रतियोगिता होगी। टीटी नगर स्टेडियम में दोपहर 3 बजे टाइगर वॉक होगी।
  • भोपाल हाट में खादी महोत्सव
    भोपाल हाट परिसर में राष्ट्रीय खादी महोत्सव जारी है। 8 अक्टूबर तक चलने वाले इस महोत्सव में खादी से जुड़ी वस्तुओं की खरीदी जा सकती हैं। हैंड मेड सामान भी यहां उपलब्ध हैं। 
  • बिट्‌टन मार्केट में करवा चौथ सेल
    भोपाल के बिट्‌टन मार्केट स्थित दशहरा मैदान में करवा चौथ की स्पेशल सेल चल रही है। यहां पर ज्वेलरी, साड़ियों के साथ होम डेकोरेटिव सामान भी खरीदा जा सकता है। यह सेल 7 अक्टूबर तक चलेगी।
  • यह ट्रेनें निरस्त 
    बिरसिंहपुर स्टेशन को तीसरी रेललाइन से जोड़ने का काम 3 अक्टूबर को शुरू होगा। इसके लिए बिलासपुर-इंदौर, नर्मदा एक्सप्रेस, भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस और अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस को अलग अलग डेट पर निरस्त किया गया है। 

  • दीवाली स्पेशल ट्रेनें
    रेलवे ने दिवाली पर स्पेशल ट्रेन शुरू की है। भोपाल, इटारसी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, कटनी, सतना, भोपाल, खंडवा और बीना स्टेशनों से करीब 22 स्पेशल ट्रेनें गुजरेंगी। रेल यात्री इन ट्रेनों में टिकिट की बुकिंग कर सफर के दौरान भीड़-भाड़ और परेशानी से बच सकते हैं।  

  • ऑफलाइन एडमिशन 23 तक
    प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों में बीबीए और बीसीए कोर्सेस में ऑफलाइन एडमिशन 23 अक्टूबर तक होंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने पोर्टल पर डेटा अपलोड किए जाने की अनुमति दी है। सभी अतिरिक्त क्षेत्रीय संचालकों और प्रिंसिपल को निर्देशित किए गए हैं। प्रवेश पोर्टल पर डेटा रोजाना अपलोड करना होगा।

  • उज्जैन-भोपाल स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ी 
    उज्जैन-भोपाल स्पेशल ट्रेन (09313) की संचालन अवधि बढ़ाकर 31 दिसंबर 2024 तक कर दी गई है। इसकी प्रकार भोपाल-उज्जैन स्पेशल ट्रेन (09314) भी अब 1 जनवरी 2025 तक संचालित होगी। रेलवे की अधिकृत पूछताछ सेवा NTES/139 पर संपर्क कर भी गाड़ी की सही स्थिति पता की जा सकती है।

यह भी पढ़ें: भोपाल में दौड़ेंगे 125 CNG वाहन:  प्लास्टिक वेस्ट प्लांट और कचरा स्टेशन की सौगात, 6 स्वीपिंग मशीनें भी मिलीं 

  • पुराने भोपाल में रूट डायवर्सन
    अल्पना तिराहे से रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर-6 की ओर वनवे मार्ग किया गया है। यहां एक तरफ का रास्ता बंद है। लिहाजा, यात्री दूसरी लेन पर ही आवागमन करेंगे। रूट डायवर्सन की यह व्यवस्था 19 सितंबर से लागू है और 18 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी। 

CH Govt hbm ad
5379487