Logo
Indore Crime : इंदौर में पुलिस प्रशासन की अगुवाई में भाजपा नेता की हत्या करने वाले आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। इस मौके पर लोगों में भी आरोपियों और उनके परिजनों के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिला। इस बीच यहां के लोगों ने आरोपियों के परिजनों को खदेड़ भी दिया।

Indore Crime :  मध्य प्रदेश के इंदौर में भाजपा नेता की हत्या करने वाले आरोपियों के घर पर प्रशासन का बुलडोजर चलाया जा रहा है। इस मौके पर क्षेत्र के लोगों में भी आरोपियों के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिला। भीड़ के गुस्से का सामना आरोपियों के परिजनों करना पड़ रहा है।

आरोपी अर्जुन और पीयूष के घर को गिराया
बताया जा रहा है कि इंदौर के उषा फाटक क्षेत्र के रहने वाले आरोपी अर्जुन और पीयूष के घर को गिराया जा रहा है। इस मौके पर उनके परिजनों को स्थानीय लोगों ने भी खदेड़ कर यहां से भगा दिया है। दोनों आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं, आरोपियों ने भाजपा नेता मोनू कल्याण की हत्या का जुर्म भी पुलिस के सामने स्वीकार कर लिया है।

आरोपी मामा और भांजे
आरोपियों के बारे में यह जानकारी सामने आई है कि दोनों मामा और भांजे हैं। आरोपियों के द्वारा पुलिस के सामने यह स्वीकार किया गया है कि मृतक मोनू के साथ उनकी दुश्मनी लंबे समय से चल रही थी। दोनों ओर से किसी भी मामले में बदला लेने से कोई भी नहीं चूकता था। रविवार को दोनों आरोपियों ने मोनू पर फायरिंग करते हुए उनकी हत्या कर दी।

इंदौर के चिमनबाग क्षेत्र में रविवार की घटना
बता दें कि मृतक भाजपा नेता मोनू कल्याणे की हत्या इंदौर के चिमनबाग क्षेत्र में रविवार को कर दी गई थी। वह यहां जब अपने भाई और दोस्तों के साथ पोस्टर बैनर लगावा रहे थे, तभी पीयूष और अर्जुन नाम ने उससे बात करते हुए पिस्टल से फायर कर दिया। मोनू को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आरोपियों को इंदौर पुलिस ने भोपाल के मंडीदीप क्षेत्र से गिरफ्तार किया। मृतक मोनू प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के भी करीबी नेता रहे। हत्या के 60 घंटे बाद प्रशासन अब आरोपियों का घर जमींदोज कर रहा है। 

5379487