Logo
MP News: जबलपुर से दमोह जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में लगभग 30 से 35 लोग सवार थे। यह हादसा गोबरा गांव में हुआ। जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। जिसे इलाज के लिए कटंगी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। 

MP News: जबलपुर से दमोह जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में लगभग 30 से 35 लोग सवार थे। यह हादसा गोबरा गांव में हुआ। जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। जिसे इलाज के लिए कटंगी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। 

यह हादसा गुबरा गांव में सीमा ढ़ाबा के पास हुआ। जिसमें कुछ यात्रियों के चोट आई। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि खड़े ट्रक को ओवरटेक करते समय यह हादसा हुआ है। 

कटंगी स्वास्थ्य केन्द्र में कराया भर्ती
यह बस लोक सेवा ट्रेवल्स की है। बस हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर जबेरा तहसीलदार विवेक व्यास,सिग्रामपुर चौकी प्रभारी आलोक तिरपुढ़े और उनके साथ थाना प्रभारी जबेरा विजय अहिरवार भी मौके पर पहुंचे। घायलों को 108 की मदद से कटंगी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भेज दिया गया। जहां घायलों का इलाज जारी है।

एसडीओपी भी पहुंचे मौके पर
इस हादसे की सूचना पाकर मौके पर एसडीओपी तेंदूखेड़ा देवी सिंह राजपूत भी पहुंच गए। घटना की जानकारी ली और घायलों को त्वरित इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। बस में सवार बाकी सभी यात्री सुरक्षित हैं। वे अपने निजी वाहन या सुविधानुसार अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए हैं। 

चौकी प्रभारी ने बताया
सिग्रामपुर चौकी प्रभारी आलोक तिरपुढ़े के अनुसार सुबह 9 बजे के करीब जबलपुर से दमोह के लिए लोक सेवा यात्री मिनी बस जा रही थी। तभी अचानक से बस गुबरा सीमा ढाबा के पास बेकाबू होकर पलट गई। हादसे के वक्त 30 से 35 लोग सवार थे। जिसमें से 3-4 लोगों को चोट आई हैं जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

5379487