Logo
एमपी के इंदौर में एक नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया। राऊ के एबी रोड स्थित एमराल्ड स्कूल में तीन साल की छात्रा से छेड़छाड़ की गई। बताया जा रहा कि पिता ने बच्ची के जरिए संदेही स्कूल कर्मचारी की पहचान की।

MP News: एमपी के इंदौर में एक नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया। राऊ के एबी रोड स्थित एमराल्ड स्कूल में तीन साल की छात्रा से छेड़छाड़ की गई। बताया जा रहा कि पिता ने बच्ची के जरिए संदेही स्कूल कर्मचारी की पहचान की। इसके बाद स्कूल पहुंच कर जमकर हंगामा किया। पिता की शिकायत के बाद संदेही स्कूल बस कर्मचारी को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

बता दें, छात्रा ने अपने साथ हो रही छेड़छाड़ को इशारों के जरिए पिता को बताया। पिता ने बेटी के इशारों से समझ गए कि कोई गड़बड़ हुई है। इस पर उन्होंने छेड़छाड़ करने वाले की पहचान बच्चे के सामने कराई तो उसने उसे पहचान कर बताया। इसके बाद स्कूल के नर्सरी क्लास के वॉट्सऐप ग्रुप पर पेरेंट्स ने स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। देर रात तक ग्रुप पर बहस चलती रही।

मैनेजमेंट ने दिया भरोसा मेल स्टाफ को हटाएंगे
परिजनों के स्कूल पहुंचने पर स्कूल मैनेजमेंट बचाव में आ गया। उसने परिजनों को मेल स्टाफ पर लगाई जाने वाली पाबंदियों को जानकारी दी। कहा कि छोटी क्लासेस में मेल स्टाफ बिल्कुल नहीं जाएगा। पूरे स्कूल का सर्वे कराया जाएगा। बावजूद, पेरेंट्स सुरक्षा को लेकर अपनी आपत्ति जताते रहे। इसका वीडियो भी पेरेंट्स ने बनाकर सोशल मीडिया पर जारी कर दिया।

आरोप से कर्मचारी ने किया इंकार 
इस दौरान संदेही कर्मचारी को परिजनों ने बुलाकर गलती को स्वीकार करने की बात कही। उन्होंने कबूलनामा की मांग की। सवाल पूछे गए। वह कहता रहा कि मुझे गोली मार दो। वह आरोप नकारता रहा। बाद में पुलिस पहुंची और कर्मचारी को अपने साथ ले गए।

5379487