Logo
MP News: मोहन सरकार की पहली कैबिनेट में लाउड स्पीकर बजाने पर सख्ती और खुले में मांस-मछली बेचने पर प्रतिबंध लगा तो भाजपा और कांग्रेस के बीच युद्ध छिड़ गया।

भोपाल. मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने धार्मिक स्थलों पर नियमों के खिलाफ लाउड स्पीकर बजाने पर सख्ती और खुले में मांस-मछली बेचने पर प्रतिबंध लगाया तो भाजपा और कांग्रेस के बीच युद्ध छिड़ गया है। मोहन सरकार के इस फैसले पर भोपाल मध्य से कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि ये फैसला केवल भ्रम है। उनके पास नया करने के लिए कुछ नहीं है। मसूद की इस प्रक्रिया पर गुरुवार को मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को कहा कि आपकी गुंडागर्दी को हम ठिकाने लगा देंगे।  

जानिए किस विधायक ने किसे क्या कहा

ये फैसला केवल भ्रम है, इसके आलावा कुछ है नहीं। उनके पास नया कुछ करने को नहीं था। किसानों, बेरोजगारों, महंगाई पर ये कुछ कर नहीं सकते थे। तो क्या किया जाए, इसलिए शिगूफा छोड़ दिया। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पहले से तय है। सरकार ये स्पष्ट कर दे कि हम इससे बाहर जाना चाहते हैं। 
आरिफ मसूद, कांग्रेस विधायक, भोपाल मध्य

अभी रुक जाओ, आरिफ मसूर जी। आपकी गुंडागर्दी को हम ठिकाने लगा देंगे। 
वीडी शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा

धार्मिक स्थलों पर पाबंदी नहीं लगना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट की जो गाइडलाइन है उसे फॉलो करना चाहिए। मांस-मछली की दुकानों की जहां तक बात है तो पुराने शहर में ज्यादातर लोग कवर करके ही बेच रहे हैं। वो बात उन्होंने रिपीट कर दी तो अच्छी बात है। ये न हो कि इसकी आड़ में नगर निगम के अधिकारी और बहुत सारे लोग उन गरीबों से अवैध वसूली करने लगे। 
आतिफ अकील,  कांग्रेस विधायक भोपाल उत्तर  

मप्र सरकार का स्वागत योग्य कदम है। चाहे दुर्गा जी का मंदिर हो, हनुमान जी का मंदिर हो या महावीर स्वामी का मंदिर हो। जहां जिसकी मर्जी आती है। मांस के ठेले लगा देते हैं। सब्जी भाजी की तरह ओपन मांस का धंधा कर रहे थे। उस पर सरकार ने जो सख्त निर्णय किया है, हम मोहन यादव कैबिनेट को धन्यवाद देते हैं।
रामेश्वर शर्मा, बीजेपी विधायक हुजूर 
 

5379487