Logo
Khandwa News: MP के खंडवा में एक अनोखा मामला सामने आया। वार्डों में विकास करने के लिए कांग्रेस पार्षदों ने नगर निगम चौराहे पर भीख मांगकर पैसे इकट्ठा किए। पार्षदों का आरोप है कि जिन वार्डों में कांग्रेस के पार्षद हैं, वहां विकास कार्य नहीं हो रहे हैं।

भोपाल। खंडवा में एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। कांग्रेस पार्षदों ने नगर निगम के सामने भीख मांग कर विरोध जताया। कांग्रेस पार्षदों ने नगर निगम चौराहे पर भीख मांग कर पैसा इकट्ठा किया। पार्षदों ने आरोप लगाया है कि जिन वार्डों में कांग्रेस के पार्षद हैं, वहां विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। वार्ड के लोग मूलभूत से वंचित हैं। सुविधाएं नहीं मिल मिलने से लोगों को परेशानी हो रही है। केवल भाजपा पार्षदों के वार्ड में काम हो रहे हैं। कांग्रेस पार्षदों के वार्ड में कोई काम नहीं हो रहा है। कांग्रेस पार्षदों के साथ निर्दलीय पार्षद भी धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। निर्दलीय पार्षदों ने भी कहा कि उनके वार्ड में भी विकास के काम नहीं हो रहे हैं। विकास तो ठीक वार्डों में ठीक से साफ-सफाई तक नहीं हो रही है।

नगर निगम के पास पैसे नहीं होने का हवाला देकर टाल रहे
कांग्रेस पार्षदों का कहना है कि कई वार्डों में विकास कार्य ठप पड़े हैं। निगम आयुक्त कांग्रेस को जब विकास कार्य के लिए कहो तो वे कहते हैं कि नगर निगम के पास पैसे नहीं हैं। पार्षदों ने यह भी कहा कि एक बार नहीं हम कई बार जनता की मूलभूत सुविधाओं के कार्य कराने के लिए गए लेकिन पैसे नहीं होने का हवाला देकर काम करने से टाल दिया।

कांग्रेस पार्षदों के वार्ड वासी छोटी-छोटी सुविधाओं को तरस रहे
कांग्रेस पार्षदों के वार्ड के लोगों को छोटी-छोटी सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं। काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि भाजपा के वार्डों में काम हो रहे हैं। भाजपा के पार्षदों की बात एक बार में सुनी जाती है। इसलिए आज सभी कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों ने मिलकर नगर निगम के सामने भीख मांग कर पैसा इकट्ठा किया, ताकि वह उनके वार्डों में कुछ काम कर सके।

भीख में मिला पैसा निगम कोष में होगा जमा
पार्षदों ने कहा कि हमारे वार्ड की जनता परेशान हैं। अगर हमारी सुनवाई नहीं होगी तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे। हमारे वार्ड के लोगों को भी हर सुविधाएं मिलनी चाहिए। इसलिए आज हमने नगर निगम चौराहे पर भीख मांग कर पैसा इकट्ठा किया है। यह पैसा निगम कोष में जमा कराया जाएगा ताकि शहर में कुछ विकास कार्य हो सके।

5379487