Logo
MP News: ग्वालियर के ग्रामीण क्षेत्र से कांग्रेसी विधायक साहब सिंह गुर्जर पर महिलाओं को गाली देते हुए मारपीट करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। कांग्रेसी विधायक के पास जब उनके क्षेत्र की महिलाएं अपनी समस्या को लेकर सोमवार को गई थी, तब विधायक ने अभ्रदता करते हुए उनके साथ मारपीट की थी।

MP News: मध्य प्रदेश में कांग्रेसी विधायक साहब सिंह गुर्जर ने महिलाओं के साथ अभ्रदता करते हुए उनके साथ मारपीट की है। इस मामले में विधायक पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पीडित आदिवासी महिलाओं द्वारा कांग्रेसी विधायक पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामले को लेकर पीड़ित महिलाओं ने जानकारी दी थी। पीडितों ने इस मामले में एसपी धर्मवीर सिंह भदौरिया से मिल कर शिकायत  की है।

क्षेत्र में बिजली कनेक्शन की मांग
कांग्रेसी विधायक के आवास पर पहुंची इन महिलाओं की ओर कहा गया कि क्षेत्र में बिजली कनेक्शन की मांग को लेकर वह अपने क्षेत्र के विधायक के पास पहुंची थी। महिलाओं ने आरोप लगाया कि जब उनके द्वारा विधायक साहब सिंह को इस समस्या की जानकारी दी जा रही थी। इसी दौरान विधायक ने उन महिलाओं के साथ भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए मारपीट कर दी। इस मामले में कांग्रेसी विधायक की ओर से बचाव में बयान दिया गया है कि महिलाओं ने उनके सुरक्षाबलों के साथ झूमाझटकी की थी।  

मउ पहाड़ी क्षेत्र की रहने वाली महिलाएं
पीड़ित महिलाएं ग्वालियर जिले की मउ पहाड़ी क्षेत्र की रहने वाली है। विधायक साहब सिंह गुर्जर से अपनी समस्या के समाधान के लिए करीब 6 से 8 महिलाएं पहुंची थी। विधायक साहब सिंह इस दौरान अपने आवास पर ही मौजूद थे। महिलाओं से उनकी मुलाकात कराई गई, महिलाओं का आरोप है कि इस दौरान विधायक ने उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की।

मुख्यमंत्री मोहन यादव से न्याय की गुहार
अब इस मामले में पीड़ित आदिवासी महिलाओं का कहना है कि वह प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से न्याय की गुहार लगा रही हैं। विधायक द्वारा उनके साथ अभ्रदता करने के मामले में कार्रवाई की मांग भी इन महिलाओं द्वारा की जा रही है। महिलाओं का कहना है कि वह बिजली कनेक्शन की मांग अब प्रदेश के मुख्यमंत्री से करेंगी। बता दें कि इस मामले में कांग्रेस की ओर कोई भी बयान अभी तक नहीं दिया गया है।

5379487