Logo
कांग्रेस पार्टी ने इंदौर से आठ बार की सांसद रहीं पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को पत्र लिख कर पार्टी ज्वाइन करने का ऑफर दिया है। यह पत्र मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी के संभागीय प्रवक्ता ने लिखा है।

MP Politics: लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी राजनीतिक दल जुट गए हैं। ऐसे में दल-बदल का सिलसिला भी काफी तेजी से जारी है। मध्यप्रदेश में महीने भर के अंदर कई कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल होते नजर आए। इसी बीच कांग्रेस पार्टी ने इंदौर से आठ बार की सांसद रहीं सुमित्रा महाजन को पार्टी ज्वाइन करने का ऑफर दिया है।

मध्यप्रदेश कांग्रेस के कई नेता भाजपा का दामन थाम चुके हैं। आज सोमवार को विदिशा कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ने भी इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन कर ली है। कमलनाथ को लेकर भी भाजपा लगातार संकेत दे रही है। कि पूर्व सीएम कमलनाथ कई विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस पार्टी ने भी भाजपा से सांसद रहीं पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को ऑफर दिया है।

कौन हैं सुमित्रा महाजन
सुमित्रा महाजन पूर्व लोकसभा स्पीकर रह चुकी हैं। इसके साथ ही वे इंदौर से आठ बार सांसद रही हैं। इन्हें ताई के नाम से जाना जाता है। ताई को कांग्रेस पार्टी ने पत्र लिखकर कांग्रेस की सदस्यता लेने का आग्रह किया है। यह पत्र कांग्रेस पार्टी के संभागीय प्रवक्ता ने लिखा है।

पत्र में लिखा
संभागीय प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल ने लिखा,- आपने कमलनाथ जी को पत्र लिखकर भाजपा ज्वाइन करने के लिए आमंत्रित किया था। हम कांग्रेसजन का आपसे निवेदन है कि जिस प्रकार से आपने कमलनाथ जी को आमंत्रित किया था उसी प्रकार आपको कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने के लिए आमंत्रित करते हैं। 

sumitra mahajan

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने कसा तंज
सुमित्रा महाजन को लिखे गए पत्र पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस तय कर ले कि उनका शीर्ष नेतृत्व टिकट वितरण करेगा या फिर कमलनाथ या जीतू पटवारी करेंगे। 

5379487