Logo
मध्यप्रदेश के जबलपुर में ठेकेदार ने अपनी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना गोहलपुर थाना के बधाइयां मोहल्ले की है। ठेकेदार के बेटे ने कहा- नगर निगम 70 लाख का बिल पास नहीं कर रहा था, इसी को लेकर पापा परेशान थे।

जबलपुर। नगर निगम में किए गए कामों का बिल पास नहीं होने से परेशान ठेकेदार ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। भगवान सिंह ठाकुर (56) की बेटी की अगले महीने शादी है। नगर निगम में उनके 70 लाख रुपए फंसे हैं। निगम के अफसर बिल पास नहीं कर रहे थे। इसको लेकर भगवान तनाव में थे। भगवान ने यह समस्या घर में भी बताई। वे कई दिन से निगम के चक्कर काट रहे थे, लेकिन बिल पास नहीं हो रहा था। इस तनाव ने भगवान की जान ले ली। पुलिस और FSL टीम ने मामले की जांच कर रही है।

'पापा निगम के अधिकारियों से कई बार मिले लेकिन बिल पास नहीं हुआ'
भगवान ने अपने सुबह 10.30 बजे अपने कमरे में गोली मारकर आत्महत्या की। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। ठाकुर नगर निगम के अलावा रेलवे में भी ठेकेदारी का काम करते थे। ठेकेदार के बेटे हर्ष सिंह ठाकुर पुलिस को बताया कि मई 2023 से नगर निगम में किए गए कामों के ऐवज में लाखों रुपए का पेमेंट अटका है। 70 लाख रुपए फंसे हैं। निगम के अकाउंट ऑफिसर पापा का बिल पास नहीं कर रहे थे। पैसों को लेकर पापा कई बार निगम के बड़े अधिकारियों से भी मिले लेकिन समस्या का कोई हल नहीं हो पाया।  

'बहन की शादी के लिए पैसों के इंतजाम में लगे थे पापा'
हर्ष सिंह ठाकुर ने यह भी बताया कि बड़ी बहन की शादी 18 फरवरी को है। पिता पैसों के इंतजाम को लेकर परेशान थे। कई बार उन्होंने अपनी समस्या घर में भी बताई। उन्होंने यह भी बताया था कि नगर निगम के कई दिन से चक्कर काट रहे हैं, लेकिन बिल पास नहीं हो रहा है। इसी परेशान को लेकर वे तनाव में रहते थे। भगवान सिंह ने जिस बंदूक से सुसाइड किया, उसका लाइसेंस 1 महीने पहले ही मिला है। परिवार में पत्नी के अलावा बेटी और दो बेटे हैं। बेटी सबसे बड़ी है।

5379487