Logo
Crop damaged due to hailstorm in MP: बैतूल, नर्मदापुरम और खंडवा सहित कई जिलों में ओलावृष्टि से फसलें खराब हुई हैं। विभाग ने 33 जिलों में अलर्ट जारी किया है।

Crop damaged due to hailstorm in MP: मध्य प्रदेश के बैतूल, नर्मदापुरम और खंडवा सहित कई जिलों में ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। गेहूं, चने और सरसों की फसलें खराब हो गई हैं। किसानों ने वीडियो-फोटो शेयर कर सर्वे कराए जाने की मांग की है। जिसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक बुलाकर सभी कलेक्टरों से रिपोर्ट तलब की है। साथ ही पार्टी के सभी सांसद-विधायकों और मंत्रियों को क्षेत्र भ्रमण कर यथा स्थिति समझने के निर्देश दिए हैं। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने सरकार के निर्णय की जानकारी दी। 

MP में ओलावृष्टि से कहां कितना नुकसान 

  • खंडवा, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, टीकमगढ़, बैतूल, छतरपुर और निवाड़ी जिलों में ओले गिरे हैं। कुछ जगह तो खेतों में कटी कटाई फसल भीग गई। उनके दाने काले होने का डर है। 
  • छिंदवाड़ा में 24 घंटे में 1.5 इंच बारिश हुई है। शिवपुरी और पचमढ़ी में भी बारिश हुई है। खजुराहो में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। 
  • नर्मदापुरम जिले के इटारसी में 50 ग्राम तक‎ के ओले बिछ गए। डोलरिया, पतलई और सिवनी मालवा में भी ओले गिरे हैं। ‎ 
  • खंडवा में हरसूद और छनेरा तहसील के 10 से ज्यादा गांव ओले से प्रभावित हैं। हरसूद तहसील के प्रतापुरा गांव में 100% फसल खराब होने की बात कही गई।  

MP में मौसम का पूर्वानुमान:  33 जिलों में ओलावृष्टि की आशंका 
मध्य प्रदेश के के ज्यादातर हिस्सों में सिस्टम एक्टिविट है। मौसम विभाग ने रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सिवनी, जबलपुर, मंडला डिंडोरी, और बालाघाट में बारिश-ओले का ऑरेंज अलर्ट है। जबकि, भोपाल, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, देवास, सीहोर, शाजापुर, खंडवा, राजगढ़, विदिशा, गुना, अशोकनगर, सागर, छतरपुर, दमोह, पन्ना, कटनी, उमरिया, सतना, शहडोल, अनूपपुर, सीधी, मऊगंज और सिंगरौली में यलो अलर्ट है। यहां गरज-चमक के साथ बारिश, ओले और तेज हवाएं चलेंगी। 

5379487