Logo
MP News: दमोह जिले के कसाई मंडी में चोरी से बंधक बनाकर एक गाय को लाया गया था। आरोप है कि यहां पर गाय को गोकशी के लिए लाया गया था। जिसकी जानकारी कोतवाली थाना पुलिस को मिली और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गाय को बचा लिया। गाय को पूरी सुरक्षा के साथ थाने तक लाया गया, जिसकी सबजगह तारीफ की जा रही है।

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले की पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए एक गाय की रक्षा करते हुए गोकशी से बचा लिया है। पुलिस के इस नेक काम के लिए लोग सराहना करते नहीं थक रहे हैं। गाय को पुलिसकर्मियों ने पूरी सुरक्षा के साथ थाने तक लाया।

2 किलोमीटर तक चले पुलिसकर्मी
जानकारी के अनुसार जिले के कसाई मंडी में गाय को गोकशी के लिए बंधक बना कर लाया गया था। जिसकी जानकारी कोतवाली थाना पुलिस को मिली। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के पास से गाय को छुड़ा कर खुद भी सड़क पर पूरी सुरक्षा के साथ करीब 2 किलोमीटर तक चलते हुए गाय को थाने तक पहुंचाया।


वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
पुलिस के इस नेक काम का वीडियो भी राहगीरों ने बनाया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग पुलिसकर्मियों को दिल से बधाई देते हुए उनकी तारीफ कर रहे हैं। इस मौके पर हिन्दू संगठन के लोग भी गाय के थाने तक पहुंचाने में अपनी भूमिका भी अदा करते नजर आये।

गाय को प्राथमिकता देते हुए रक्षा करते हैं
मध्य प्रदेश सरकार ने गोकशी पर प्रतिबंध लगाया है। इसके बावजूद भी जिले के कसाई मंडी में गाय को चोरी छुपे बंधक बनाकर लाया गया था। इस मामले में आरोपियों पर अब तक क्या कार्रवाई पुलिस की ओर से की गई है, इसकी जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं है। हिन्दू धर्म के लोग गाय को प्राथमिकता देते हुए उनकी रक्षा करते हैं। गाय की रक्षा के लिए एमपी पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से सक्रिय नजर आ रहा है।

5379487