Logo
Gwalior Zoo birth cubs By Tiger Durga: ग्वालियर चिड़ियाघर के प्रभारी उपेन्द्र यादव ने बताया, बाघिन दुर्गा ने शुक्रवार-शनिवार की रात तीन शावकों को जन्मा है। पिछले साल भी दुर्गा ने दो शावक जन्मे थे। वर्तमान में बाघों की संख्या 9 हो गई है।  

Gwalior Zoo birth cubs By Tiger Durga: मध्य प्रदेश में ग्वालियर स्थित गांधी प्राणी उद्यान से अच्छी खबर आई है। यहां बाघिन दुर्गा ने तीन शावकों को जन्म दिया है। इनमें से एक शावक सफेद रंग का है। सफेद बाघा की उत्पति भी मप्र के रीवा से जुड़ी है। तीनों शावक स्वस्थ हैं। फिलहाल, डॉक्टरों की टीम उन पर नजर बनाए हुए है। 

चिड़ियाघर के प्रभारी उपेन्द्र यादव ने बताया, बाघिन दुर्गा ने शुक्रवार-शनिवार की रात गांधी प्राणी उद्यान में तीन शावकों को जन्मा है। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुसार उनकी निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले साल दुर्गा ने दो शावक जन्मे हैं। 

गांधी प्राणी उद्यान में 9 बाघ 
ग्वालियर स्थित गांधी प्राणी उद्यान में तीन शावकों के जन्म के बाद यहां बाघों की संख्या नौ हो गई है। चिड़ियाघर में चार नर और दो मादा बाघ सहित कुल छह वयस्क बाघ हैं। तीन शावकों में से एक सफेद कलर का है। 

2018 में हुआ था दुर्गा का जन्म 
चिड़ियाघर प्रबंधन के मुताबिक, यह तीनों शावक मादा बाघ दुर्गा और नर बाघ सुल्तान के बच्चे हैं। सुल्तान और दुर्गा का जन्म भी इसी गांधी प्राणि उद्यान में हुआ है। बाघिन दुर्गा का जन्म साल 2018 में जन्म हुआ था। पिछले साल होली के दिन उसने दो शावकों को जन्म दिया था। दोनों शावक काली और पीली धारी के थे, लेकिन इस बार उसने सफेद रंग का शावक भी जन्मा है। 

1922 में स्थापित हुआ गांधी प्राणी उद्यान
ग्वालियर के गांधी प्राणि उद्यान की स्थापना 1922 में सिंधिया परिवार ने कराई थी। यह चिड़ियाघर पहले पहले फूलबाग नाम से जाना जाता था। वर्तमान में यहां जानवरों की दुर्लभ प्रजाति मौजूद है। जिनमें सफेद बाघ भी शामिल है। 

jindal steel hbm ad
5379487