Logo
Nepal Landslide: मध्यप्रदेश के कई जिलों से पशुपतिनाथ के दर्शन करने नेपाल गए कई लोग बाढ़ और भूस्खलन के बीच फंस गए हैं। आसमानी आफत से घिरे लोगों ने मध्यप्रदेश और भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। 

Nepal Landslide: नेपाल में कुदरत का कहर है। बाढ़ और भूस्खलन से तबाही मची है। सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। कई लापता हैं। आसमानी आफत में मध्यप्रदेश के कई लोग भी फंसे हैं। डिंडौरी के 7, मंडला के एक, जबलपुर के 5 और रीवा के 8 श्रद्धालु पशुपतिनाथ के दर्शन करने काठमांडू गए थे। काबरे जिले में तेज बारिश से ब्रिज और सड़क बह गई। रास्ता नदी में तब्दील हो गया। सभी श्रद्धालु वहां फंस गए। इन लोगों ने मध्यप्रदेश और भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। 

पशुपतिनाथ के दर्शन करने गए थे
जानकारी के मुताबिक, श्रद्धालु दुर्गा साहू, संतोष साहू, खूबचंद साहू, दीपत मरावी निवासी उमरिया गांव, विनोद साहू निवासी मेहदवानी, राजेश साहू निवासी सरसी, रमेश साहू निवासी सरसी, रमेश साहू निवासी चाबी जिला मंडला ये सभी निजी गाड़ी से 24 सिंतबर को दर्शन करने पशुपतिनाथ गए थे।सिंधुली घाटी और काठमांडू के बीच काबरे जिला में भारी बारिश होने से पूरा ब्रिज और सड़क बह गए। सड़क नदी में तब्दील हो गई थी। लोग वहीं फंस गए।

सरकार से लगाई गुहार 
नेपाल सरकार ने हेलिकॉप्टर से सोमवार को लोगों को सुरक्षित निकाला और काठमांडू के धौली खेल अस्पताल पहुंचाया। सभी को भारतीय दूतावास कार्यालय के पास पहुंचाया गया। पीड़ित लोगों ने भारतीय दूतावास से मदद की गुहार लगाई है। प्राकृतिक आपदा में फंसे लोगों ने बताया कि वे अभी भी काठमांडू में हैं। भारत जाने के लिए उनके पास कोई व्यवस्था नहीं है। गाड़ी भी नदी के तेज बहाव और भूस्खलन वाले क्षेत्र में फंसी हुई है। पीड़ितों ने एमपी और भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

jindal steel jindal logo
5379487