Logo
एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने RSS और BJP पर निशाना साधा। दिग्विजय ने कहा कि पहले चड्डी छाप थे, अब पेटीकोट छाप जो आ गए हैं। इन्हें धर्म से कुछ लेना-देना नहीं था। दिग्विजय ने आगे कहा कि आज ये लोग बेईमान कांग्रेसियों को भाजपा में ले जाते हैं।

भोपाल। लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे भाजपा और कांग्रेस के नेता एक दूसरे पर हमला बोल रहे हैं। बुधवार को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरएसएस और भाजपा पर निशाना साधा है। दिग्विजय ने कहा कि इस देश की संस्कृति, इतिहास, इस देश के संस्कार को समझो। पहले चड्डी छाप, अब पेटीकोट छाप जो आ गए हैं। ये धर्म नहीं है। कहते हैं 500 साल बाद भगवान राम को ले आए। अरे नालायकों, तुमसे नीरव मोदी नहीं लाया गया, विजय माल्या नहीं लाया गया, तुम भगवान राम को ले आओगे। कहते थे रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। मस्जिद तोड़कर बनाएंगे। इन्हें धर्म से कुछ लेना-देना नहीं था, इनको मस्जिद तोड़ना था। गुना और बमोरी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान दिग्विजय सिंह ने यह बात कही। 

पहले चरित्रवान लोग चने खाककर दौरा करते थे, आज वे कहां हैं?
दिग्विजय ने यह भी कहा कि RSS के वरिष्ठ विचारक बेचारे नाथूलाल मंत्री जी, आर्यसमाजी जो RSS से जुड़े थे, आज वे कहां हैं? इन लोगों के परिवार का कोई भी व्यक्ति भाजपा या संघ में नहीं है। ये चरित्रवान लोग थे, जो चने खाकर साइकिल चलाते थे और दौरे करते थे। दिग्विजय ने आगे कहा कि आज ये लोग बेईमान कांग्रेसियों को भाजपा में ले जाते हैं। दिग्विजय ने यह भी कहा कि बीजेपी वाले कांग्रेस मुक्त भारत की कल्पना कर रहे थे, लेकिन अब कांग्रेस युक्त भाजपा हो गई है।

दिग्विजय के बयान पर भाजपा का पलटवार 
दिग्विजय सिंह के इस बयान पर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने पटलवार किया है। आशीष ने एक्स पर लिखा है कि बाबरी के 'पैरोकार' हाफिज के आगे 'जी ' लगाने वाले आतंकियों के 'वफादार', कसाब को बिरयानी खिलाने वाले 'ख़िदमतगार', मुंबई हमले में पाकिस्तान को बचाने के लिए हिंदू  को आतंकीवादी बताने वाले 'साज़िशकार'! राम मंदिर की 'तारीख पूछ-पूछकर, मजाक उड़ाने वाले' दिग्गी राजा... अब कांग्रेस के बुझे हुए चूल्हे में तुष्टिकरण की फुंकनी से हवा भरने का असफल प्रयास कर रहे हैं। लगे रहिए बंटाधार जी, जितना आप मुंह खोलेंगे और धर्म के बारे में छिछला बोलेंगे, उतना ही सनातनियों के नजरों में गिरेंगे…। 

आपकी मति कि जो 'दुर्गति' हुई है, ईश्वर उसे 'सम्मति' प्रदान करें
आशीष ने आगे लिखा है कि जहां तक बात रही 'चड्डीछाप' और 'पेटीकोट 'की.... तो ये भाषा आप से ही आपेक्षित की जा सकती है, क्योंकि महिलाओं के कपड़ों पर घृणित मानसिकता आप और आपकी पार्टी के लोग ही रख सकते हैं। आपकी 'मति' की जो 'दुर्गति' हुई है,  ईश्वर उसे 'सम्मति' प्रदान करें।

बड़े-बड़े कांग्रेसी भाजपा में चले गए 
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर कटाक्ष करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि महाराज चले गए। बड़े-बड़े कांग्रेसी बीजेपी में चले गए। इस बात पर कबीर का दोहा याद आता है। कबीरा खड़ा बाजार में लिए लुकाठी हाथ, जो घर फूंके आपको चले हमारे साथ। दिग्विजय ने कांग्रेस कार्यकताओं से कहा कि ये संघर्ष का समय है। हो सकता है कि आपके खिलाफ FIR दर्ज की जाए। डराया जाए। लेकिन जो डरेगा नहीं, वो हमारे (कांग्रेस) के साथ रहे। दिग्विजय ने यह भी कहा कि उन्हें डर नहीं लगता न ही ईडी से और न जेल जाने से, क्योंकि वे फक्कड़ आदमी हैं। 

CH Govt hbm ad
5379487