Logo
मध्यप्रदेश के सीहोर में एक लड़की हाईटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़ गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा NDRF की टीम को बुलाकर काफी मशक्कत के बाद उतार लिया गया।

MP News: मध्यप्रदेश के सीहोर में एक लड़की हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गई। लड़की को टावर से उतारने के लिए काफी कोशिश की गई, लेकिन वह किसी की न सुनी। हालांकि पुलिस अधीक्षक द्वारा NDRF की टीम को बुलाकर लगभग 1.5 घंटे बाद सुरक्षित उतार लिया गया। लड़की की बीपी लो हो जाने के कारण अस्पताल भेज दिया गया है।

सीहोर के सेमली गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवती बिजली के टावर में चढ़ गई। जानकारी के अनुसार लड़की किसी लड़के को बुलाने की जिद में अड़ी रही। लड़की को टॉवर से उतारने के लिए NDRF की टीम बुलाई गई। जिसे काफी मशक्कत के बाद समझाकर महिला कांस्टेबल द्वारा उतारा गया।

मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी
सूचना पाकर मौके पर कई प्रशासनिक अधिकारी पहुंचकर समझाइश दिए लेकिन लड़की ने बात सुनने से इंकार कर दिया। पुलिस अधीक्षक के अनुसार लड़की किसी व्यक्ति को बुलाने केलिए टॉवर के ऊपर से चिठ्ठी भेज रही थी। जिसमें वह एक लड़के का नाम लिखा था। 

प्रेम प्रसंग का मामला 
यह मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। जिसमें टॉवर में चढ़ी युवती किसी लड़के को बुलाने की बात कर रही थी। सूचना पाकर इछावर थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर, NDRF की टीम और तहसीलदार भी पहुंचे। लेकिन समझाइश देने के बाद भी लड़की मानने को तैयार नहीं हुई। काफी मशक्कत के बाद युवती को समझाइश देकर महिला कांस्टेबल उसे टॉवर से सुरक्षित उतार लाई। 

काफी मशक्कत के बाद टॉवर से उतारा
स्थानीय प्रशासन की मदद से डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद लड़की को टॉवर से उतार लिया गया। महिला आरक्षक ने टॉवर पर चढ़कर युवती को नीचे उतारा। लड़की की बीपी लो होने की वजह से अस्पताल भेज दिया गया है।

5379487