Logo
Bhopal: जीपी बिड़ला संग्रहालय में गुरुवार 3 अक्टूबर को प्रदर्शनी का शुभारंग किया गया। इसमें 65 मूर्तियों के छायाचित्र और 23 पेंटिंग लगाई गई।

आशीष नामदेव, भोपाल। जीपी बिड़ला संग्रहालय में ‘पुरातात्विक प्रतिमाओं और पेंटिंग में नवरूपा शक्ति दर्शन’ प्रदर्शनी का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी में करीब 65 मूर्तियों के छायाचित्र लगाए गए हैं साथ ही 23 पेंटिंग भी लगाई गई हैं। हर पेंटिंग और छायाचित्र देवी के अलग-अलग रूप को प्रदर्शित करती है। वन दुर्गा, चंडी, अग्नि दुर्गा, भ्रामरी, कात्यायनी आदि है।

GP Birla Museum
GP Birla Museum

मेटल से तैयार की गई देवी दुर्गा की प्रतिमा
अनीता ने बताया कि उन्होंने मेटल से दुर्गा देवी की मूर्ति बनाई है। मेटल पर कांच से डेकोरेशन किया है। इसमें देवी दुर्गा का रूप देखा जा सकता है। इस रूप में ही उनकी पूजा करके पूरे प्रदर्शनी का शुभारंभ भी किया गया। इसमें शेर और अस्त्र-शस्त्र भी है।

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के 10 प्रसिद्ध देवी मंदिर, जहां पूरी होती हैं भक्तों की मनोकामना, जानें महिमा, मान्यता और महत्व

गोंड जाति के लोग करते हैं रक्षा के लिए खैरो माई की पूजा
चित्रकार माला खरे ने खैरो माई (गोंड चित्र) बनाया है। इस चित्र में कई रंगों को देखा जा सकता है। गोंड जाति में खैरो माई की पूजा एक महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान है। उनकी पूजा विशेष रूप से गांव की सुरक्षा, समृद्धि और बुराइयों से रक्षा के लिए की जाती है।

GP Birla Museum
GP Birla Museum

25 वर्ष पहले उत्खनन के वक्त मिली थी 2वीं शती ई. की महिषासुर मर्दिनी की मूर्ति
बीके लोखंडे ने बताया कि सीहोर जिले के नीन्नौर से उत्खनन के दौरान 1996-1999 में 2वीं शती ई. की महिषासुर मर्दिनी की मूर्ति मिली थी। इसको मौर्य शासन काल के दौरान का ही बताया जाता है। इस मूर्ति में देवी अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए नजर आ रही हैं। यह मूर्ति आज भी संग्रहालय में लोगों को देखने के लिए मौजूद है।

5379487