Logo
Guru Purnima 2024: मध्यप्रदेश में गुरु पूर्णिमा पर्व धूमधाम से मनाया गया। भोपाल, खंडवा, इंदौर, गुना सहित अन्य जिलों में भव्य आयोजनों में लाखों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने पूजा-पाठ की। श्रद्धा और विश्वास के साथ शीश नवाकर गुरु का आशीर्वाद भी लिया। 

Guru Purnima 2024: मध्यप्रदेश में गुरु पूर्णिमा पर्व धूमधाम से मनाया गया। भोपाल, खंडवा, इंदौर, गुना सहित अन्य जिलों में भव्य आयोजनों में लाखों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने गुरु की पूजा की। श्रद्धा और विश्वास के साथ शीश नवाकर गुरु का आशीर्वाद भी लिया। भोपाल के मानस भवन में जूना अखाड़े के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के हजारों शिष्यों ने विशेष अनुष्ठान किया। प्रमु प्रेमी संघ चैरिटेबल ट्रस्ट के इस कार्यक्रम में सुंदरकांड और भजन संध्या पर लोग जमकर झूमे। शाम को तालियों की गड़गड़ाहट के बीच महाआरती हुई। इसके बाद भंडारा और प्रसाद वितरण किया गया। खंडवा के धूनीवाले दादाजी के दरबार में एक लाख से ज्यादा भक्तों ने पहुंचकर आशीर्वाद लिया। इंदौर में भी कई आयोजन हुए। 

पूजा-पाठ के बाद गुरु के चरणों में दंडवत 
भोपाल के मानस भवन में हुए आयोजन में प्रभु प्रेमी संघ चैरिटेबल ट्रस्ट भोपाल शाखा की अध्यक्ष कीर्ति ऋषि सिंह, कार्यक्रम संयोजक सतीश व्यास, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र शुक्ला, कोषाध्यक्ष पं. आरबी शुक्ला, उप कोषाध्यक्ष अल्का शुक्ला, सहसचिव दीपिका खन्ना, एचआर गर्ग, डीके पांडेय, गंगाराम भगोरे, राधा पाण्डेय, जीसी शर्मा सहित स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के हजारों शिष्य शामिल हुए। एक साथ हजारों शिष्यों ने पूजा-पाठ की और गुरु के चरणों में दंडवत हुए। 

चरण पादुका पूजन  

Charan paduka pujan karte huye
चरण पादुका पूजन करते स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के शिष्य। 

दादाजी दरबार में एक लाख भक्त पहुंचे 
खंडवा के दादाजी दरबार में गुरु पूर्णिमा पर एक लाख श्रद्धालु पहुंचे। दादाजी की समाधी के दर्शन करने  उमड़े भक्तों की भीड़ से शहर की सड़कें पट गईं। रात में नीमगांव के श्रद्धालुओं ने मशाल जुलूस निकालकर मंदिर की परिक्रमा की।श्रद्धालुओं की सेवा के लिए पूरा शहर उमड़ पड़ा। पग-पग पर भक्तों को पानी से लेकर चाय-नाश्ता और भोजन तक उपलब्ध कराने के लिए शहरवासियों ने स्टाल लगाए गए। कहीं सब्जी-पूड़ी, जलेबी, आलू बड़ा, हलुआ, मिठाई तो कहीं पोहा, खिचड़ी, फलहारी मिक्चर, तक श्रद्धालुओं को परोसा गया।

dhuniwale grandfather
dhuniwale grandfather

साईं के सानिध्य में भजन-प्रवचन हुए
भोपाल के संत हिरदाराम नगर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। वेदांत संत लालसाईं के सानिध्य में टेंपल ऑफ संबोधि में संपन्न हुआ। साईं के सानिध्य में भजन और प्रवचन हुए। साईं ने कथा सुनाते हुए कहा कि यह मत भूलना कि हम संसार में ईश्वर को प्राप्त करने के लिए आए हैं।

Bhopal
वेदांत संत लालसाईं के सानिध्य में टेंपल ऑफ संबोधि में संपन्न हुआ।

गुना के तात्या टोपे विश्वविद्यालय में गुरु पूर्णिमा महोत्सव 
गुना में गुरु पूर्णिमा पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। तात्या टोपे विश्वविद्यालय में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलसचिव आरके वर्मा ने विद्यार्थियों से निवेदन किया कि माता-पिता और गुरु का सम्मान करें। हमारी प्राचीन संस्कृति एवं धर्मग्रंथों के अनुकूल आचरण करें। प्रोफेसर आरके वर्मा ने गुरु की भूमिका को भागवतगीता के कृष्ण-अर्जुन, कृष्ण बर्बरीक संवाद के माध्यम से रेखांकित किया। 

छतरपुर में गुरु पूर्णिमा पर रोपे पौधे 
छतरपुर के शासकीय महाविद्यालय राजनगर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में अतिथियों को शाल श्रीफल से सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं ने गुरुजनों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। साथ ही परिसर में आम, जामुन और नीम के पौधों का रोपण किया। 

5379487