Logo
Guru Purnima: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा। स्वामी अवधेशानंद गिरि के शिष्य श्यामला हिल्स स्थित मानस भवन में दोपहर 2 बजे सुंदरकांड, भजन संध्या और चरण पादुका पूजन करेंगे।

Guru Purnima: गुरु पूर्णिमा महोत्सव रविवार 21 जुलाई को पूरे देश में आस्थापूर्ण महौल में मनाई जाएगी। भोपाल के मानस भवन में जूना अखाड़े के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के शिष्यों की ओर से विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। प्रमु प्रेमी संघ चैरिटेबल ट्रस्ट के इस कार्यक्रम में सुंदरकांड व भजन संध्या होगी। जिसमें स्वामी अवधेशानंद के हजारों शिष्य शामिल होंगे। 

भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित मानस भवन में गुरु पूर्णिमा महोत्सव रविवार 21 जुलाई दोपहर 3 बजे शुरू होगा। इसमें चरण पादुका पूजन, सुंदरकांड और भंडारा व प्रसाद वितरण किया जाएगा। प्रभु प्रेमी संघ ने पदाधिकारियों ने सभी शिष्य परिवारों से महोत्सव में शामिल होने की अपील की है। 

गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर होंगे यह अनुष्ठान

कार्यक्रम समय
सुंदरकांड दोपहर 2 से 5 बजे तक
भजन संध्या शाम 5 से शाम 7.30 बजे तक
महाआरती शाम 7.30 बजे
भंडारा व प्रसाद वितरण शाम 8 बजे

यह भी पढ़ें: Guru Purnima Mahotsav: गुरु पूर्णिमा पर भोपाल में जुटेंगे महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद के अनुयायी, होंगे विविध अनुष्ठान

गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियां पूरी
प्रभु प्रेमी संघ चैरिटेबल ट्रस्ट भोपाल शाखा की अध्यक्ष कीर्ति ऋषि सिंह, कार्यक्रम संयोजक सतीश व्यास, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र शुक्ला, कोषाध्यक्ष पं. आरबी शुक्ला, उप कोषाध्यक्ष अल्का शुक्ला, सहसचिव दीपिका खन्ना, एचआर गर्ग, डीके पांडेय, गंगाराम भगोरे, राधा पाण्डेय, जीसी शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने सभी धमप्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

5379487