Logo
Bhopal Guru Purnima Mahotsav: मध्यप्रदेश के भोपाल में 'गुरु पूर्णिमा महोत्सव' का आयोजन 21 जुलाई को होगा। मानस भवन में सुंदरकांड और भजन संध्या की गूंज सुनाई देगी। प्रभु प्रेमी संघ चैरिटेबिल ट्रस्ट के आयोजन में जूना अखाड़े के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के हजारों शिष्य उमड़ेंगे।

Guru Purnima Mahotsav: जूना अखाड़े के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के शिष्य 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर्व मनाएंगे। प्रमु प्रेमी संघ चैरिटेबल ट्रस्ट मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सुंदरकांड और भजन संध्या का आयोजन करेगा। भव्य आयोजन में स्वामी अवधेशानंद के हजारों शिष्य उमड़ेंगे। 

पंडित आशाराम त्रिपाठी अपने संगीत से बांधेंगे समां 
भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित मानस भवन में गुरु पूर्णिमा महोत्सव 21 जुलाई को दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। इसमें चरण पादुका पूजन, सुंदरकांड और भजन संध्या सहित अन्य अनुष्ठान होंगे। सुंदरकांड की संगीतमयी प्रस्तुति पंडित आशाराम त्रिपाठी देंगे। प्रमु प्रेमी संघ चैरिटेबल ट्रस्ट की भोपाल शाखा ने सभी धर्मप्रेमियों से गुरु पूर्णिमा पर्व के इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: Guru Purnima Mahotsav: गुरु पूर्णिमा पर भोपाल में जुटेंगे महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद के अनुयायी, होंगे विविध अनुष्ठान

कार्यक्रम में इनकी अहम भूमिका
प्रभु प्रेमी संघ चैरिटेबल ट्रस्ट भोपाल शाखा की अध्यक्ष कीर्ति ऋषि सिंह, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र शुक्ला, कार्यक्रम संयोजक सतीश व्यास, कोषाध्यक्ष पंडित आरबी शुक्ला, उप कोषाध्यक्ष अल्का शुक्ला, सहसचिव दीपिका खन्ना, एचआर गर्ग, गंगाराम भगोरे, डीके पांडेय, राधा पाण्डेय, जीसी शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम की सभी तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए हर्षोउल्लास से मनाने का निर्णय लिया है। 

5379487