Logo
Bhopal Human trafficking: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रहने वाली महिला को कुछ लोगों ने राजस्थान के राजसमंद में बेच दिया। 50 हजार में सौदा करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 5वें की तलाश जारी है।

Bhopal Human trafficking: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार को मानव तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 3 महिलाओं समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने हबीबगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को 50 हजार रुपए में बेच दिया था। डेढ़ महीने बाद आरोपी के चंगुल से छूटकर आई महिला ने हबीबगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 

50 हजार में किया सौदा 
पीड़िता ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि आरोपी उसे काम दिलाने के बहाने राजस्थान लेकर गए थे, लेकिन राजसमंद जिले में रहने वाले एक व्यक्ति से 50 हजार रुपए लेकर मेरा सौदा कर दिया। महिला ने काफी विरोध किया, लेकिन उसे डरा धमकाकर चुप करा दिया गया। 

यह भी पढ़ें: मानव तस्करी: अब दिल्ली बिहार के साथ जुड़े बहादुरगढ़ के तार, गिरफ्तार चार आरोपियों में बहादुरगढ़ के दो

डेढ़ माह तक शारीरिक शोषण
सौदे के बाद आरोपी ने महिला से शादी की और करीब डेढ़ महीने तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इस बीच महिला को मौका मिला तो वह भागकर भोपाल पहुंच गई। यहां उसने हबीबगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 

यह भी पढ़ें: Hinduja Family: ब्रिटेन के सबसे अमीर घराने के 4 सदस्यों को कोर्ट ने सुनाई सजा, जानें क्या है प्रकाश हिंदुजा से जुड़ा मामला?

यह आरोपी गिरफ्तार 
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह यहां शादी-पार्टियों में खाना बनाने और बर्तन साफ करने का काम किया करती थी। इसी दौरान छाया देशमुख, पूजा, संतोष और मनोज से संपर्क हुआ। उन्होंने अच्छा काम दिलाने का लालच देकर राजस्थान ले गए और वहां एक व्यक्ति के हवाले कर दिया। मानव तस्करी के इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, गैंग के 5वें सदस्य की तलाश की जार रही है। 
 

5379487