Logo
MP News: इंदौर में एक महिला ने लंदन में रहने वाले अपने पति के खिलाफ दहेज और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

MP News: इंदौर में एक महिला ने लंदन में रहने वाले अपने पति के खिलाफ दहेज और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि शादी के 5 दिन बाद ही ससुरालवालों ने कम दहेज देने की बात करने लगे। उसके बाद से ही मानसिक प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़ित महिला ने ससुराल पक्ष के कई लोगों पर 30 लाख रुपए दहेज मांगने का मामला दर्ज कराया है।

महिला ने आरोपी पति सौरभ जोशी, सास शकुंतला, जेठ कौस्तुभ और जेठानी संचयिका के खिलाफ मामला पंजीबध्द कराया है। महिला ने बताया कि हमारी शादी दिसंबर 2022 को गुमाश्ता नगर में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर सौरभ जोशी से हुई थी। जो लंदन में जॉब करता है। हमारे ससुराल आते ही कम दहेज को लेकर ताने मारना शुरू कर दिया। इसके बाद कुछ ही दिन में पति ने मारपीट भी शुरू कर दी। 

लंदन में रहता है पति 
ससुराल में पति के साथ ही सास शकुंतला और जेठ-जेठानी कौस्तुभ-संचयिका ने दहेज के लिए अलग से 30 लाख रुपए देने का दबाव बनाने लगे। ससुराल पक्ष का पूरा परिवार अधिकतर वक्त लंदन ही रहता है क्योंकि पति सौरभ के साथ उनके बड़े भाई भी वहां इंजीनियर हैं। ससुरालवाले शादी के दो महीने बाद हमें लंदन तो ले गए, लेकिन उन्होंने वहां भी प्रताड़ना बंद नहीं की। 

हैसियत के हिसाब से मांगा गया दहेज
ससुरालवालों ने मुझसे कहा कि हमारा बेटा लंदन में इंजीनियर है, उसकी हैसियत और रूतबे के हिसाब से दहेज नहीं मिला है। मुझे तीन महीने बाद ही लंदन से मायके भेज दिया गया। उसके बाद से पति व्यस्तता का बहाना बनाकर बात करना भी बन्द कर दिया। पति के इंदौर आने पर हमारे घर वालों ने बातचीत करने की कोशिश की तो मेरे पिता, आंटी, दादी सहित अन्य लोग मेरे ससुराल गए। इस दौरान हमारे घर वालों को ससुरालवालों ने अपमानित कर भगा दिया।

पीड़िता ने दर्ज कराया मुकदमा
पीड़ित महिला ने बताया कि मैं ससुराल वालों से झगड़ा नहीं करना चाहती थी। इसलिए पुलिस में पहले शिकायत नहीं की। पहले ससुराल के लोगों को भी समझाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इसलिए प्रताड़ित होकर केस दर्ज कराना पड़ा।

5379487