Logo
मध्यप्रदेश के इंदौर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मंडी के अंदर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। गुस्से में पति ने धारदार हाथियार निकाला और पत्नी की श्वास नली काट दी। इसके बाद खुद का गला भी रेत लिया। मौके पर मौजूद लोग देखकर हैरान रह गए।

भोपाल। इंदौर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। मंडी के अंदर किसी बात को लेकर दंपती के बीच विवाद हो गया। गुस्से में पति ने पत्नी का गला रेता और फिर खुद का गला काट लिया। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। महिला की श्वास नली कट गई है। दर्दनाक घटना इंदौर के राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र की है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। चूंकि, वीडियो इतना दर्दनाक है, जिसे हरिभूमि यह नहीं दिखा रहा है। 

पूरी घटना: घर में भी दोनों के बीच हुआ था विवाद
जानकारी के मुताबिक, इंदौर के राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र की घटना है। चोइथराम मंडी में हम्माली करने वाले कांचदी लोधी और उसकी पत्नी प्रेम उर्फ आरती लोधी गणपति स्थित जमता कॉलोनी में रहते हैं। घर पर किसी बात को लेकर दोनों का विवाद हुआ था। जब दंपती मंडी पहुंचे तो दोनों में कुछ विवाद हो गया। इसके बाद अचानक कांचदी ने धारदार हथियार निकलकर पत्नी को गला रेत दिया। महिला की उसका श्वास नली कट गई। फिर उसने खुद का गला रेत लिया. जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस मामले की जांच कर रही है 
मंडी में हुई इस घटन को देखकर सब हैरान हो गए। लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग चिल्लाते-चीखते इधर-उधर भागने लगे। फिर लोगों ने दोनों पति-पत्नी को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने बताया कि दंपती अशोकनगर जिले के मुंगावली के रहने वाले हैं।  

5379487