Logo
Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार, 14 सितंबर को सीवर टैंक की सफाई के लिए उतरे तीन कर्मचारियों का दम घुटने लगा, जिससे वह अचेत हो गए। पुलिस ने सीपीआर उनकी जान बचा ली। लोगों ने मृत समझ लिया था।

Indore News: इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में शनिवार को बड़ी घटना हो गई। यहां सीवर टैंक की सफाई करने तीन कर्मचारी दम घुटने से अचेत हो गए। पुलिस ने सीपीआर देकर उनकी सांसें लौटा ली। लोगों ने उन्हें मृत समझ लिया था। फिलहाल, तीनों कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना राऊ स्थित ओमेक्स हिल्स कॉलोनी की है। कॉलोनी में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जा रहा है। शनिवार को श्रमिक मनोज, विकास और संजय पुताई करने के लिए उतरे थे। करीब 15 फीट गहरे प्लांट में गैस बनने से अचानक तीनों का दम घुटने लगा। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। 

यह भी पढ़ें: Wolf Attack: UP के बाद MP के इन जिलों में भी भेड़ियों का आतंक, 12 से अधिक लोगों पर किया हमला

एक्जॉस्ट फैन से बनाया वेंटिलेशन 
रहवासियों को सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहले एक्जॉस्ट फैन के जरिए वेंटिलेशन बनाया। फिर 15 फीट गहर टैंक में उतरकर तीनों कर्मचारियों को बाहर निकाला। एसीपी रूबीना मिजवानी और टीम ने तीनों को सीपीआर दिया। सांस लौटने के बाद एम्बुलेंस से तीनों कर्मचारियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, उपचार के बाद हालत ठीक है। 

Indore sewer tank Incident
Indore sewer tank Incident

यह भी पढ़ें: इंदौर में बड़ी वारदात: बैंककर्मी की पत्नी से दुष्कर्म के बाद फौजी ने की घिनौनी हरकत, हकीकत जान हो जाएंगे हैरान
थीनर और आइल पेंट के डिब्बी से बनी गैस 
पुलिस अफसरों ने बताया कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में गलती से थीनर और आइल पेंट का डिब्बा गिर गया था, जिस कारण कारण उसमें गैस बनने लगी। इसी गैस से तीनों कर्मचारियों बेहोश हुए थे। गैस के चलते ऊपर काम कर रहे कर्मचारी भी नीचे नहीं उतर सके। स्थानीय लोगों को पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचित कर श्रमिकों की जान बचाने का प्रयास किया।

5379487