Logo
Indore Looteri Dulhan: इंदौर की लुटेरी दुल्हन ने मई 2023 और जुलाई 2024 के बीच 13 महीनों में 3 शादियां कर 30 लाख ठगे हैं। तीनों शादी उसने अलग अलग स्टेट में की है। क्राइम ब्रांच पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।

Indore Looteri Dulhan: इंदौर में रहने वाली लुटेरी दुल्हन की कहानी दिलचस्प है। रुपयों का लालच ऐसा कि 13 माह में उसने 3 शादियां कर ली। पहले पति को घरजमाई बनाया। दूसरे और तीसरे पति के घर तीन दिन ही रही। तीनों से तकरीबन 30 लाख रुपए ठगे हैं। उसकी इन हरकतों का खुलासा बॉयफ्रेंड ने किया है। बॉयफ्रेंड तक पहुंचा, लेकिन बॉयफ्रेंड ने जो बताया, वह सुन पति के होश उड़ गए। 

लुटेरी दुल्हन के बॉयफ्रेंड ने पहले पति को बताया, शादी के बाद तुमसे रुपए ऐंठने के बाद उसने मुंबई में दूसरी शादी कर ली है। पहला पति, दूसरे पति को मुंबई में तलाश रहा था, तभी महिला ने राजस्थान में तीसरी शादी कर ली। पीड़ित ने शादी से जुड़े दस्तावेज और फोटोग्राफ जुटाकर पुलिस से शिकायत की है। 

पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया, शादी के नाम पर पत्नी ने 10 लाख रुपए ठगे हैं। दांपत्य सुख भी नहीं मिला। उसने दो और शादियां कर ली। इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि फरियादी और आरोपी दोनों के बयान लिए गए हैं।  

यह भी पढ़ें: पंचायत सचिव अनुकंपा नियुक्ति के नियमों में बदलाव: 7 साल तक किए जा सकेंगे आवेदन, दूसरे जिले में भी नियुक्ति 

13 महीने में तीन शादियां, तीनों अलग अलग स्टेट में 

  • पहली शादी: संदीप नाम के युवक ने 16 मई 2023 को वर्षा से शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात अक्टूबर 2022 हुई थी। 5 माह अफेयर चला और फिर लव मैरिज कर ली, लेकिन कुछ दिन बाद कहसुनी हो गई, जिसके बाद वर्षा गौरीनगर स्थित मायके चली गई। संदीप ने बताया कि पहली मुलाकात में ही वर्षा ने उससे 3500 रुपए  लिए थे। रुपए नहीं लौटाए तो कॉल किया। रुपए तो नहीं मिले, लेकिन दोस्ती बढ़ गई। लंबी बातचीत होने लगीं। साथ घूमने लगे। जनवरी 2023 में वर्षा ने शादी के लिए प्रपोज किया तो मैंने हां कर दिया। मैंने तीन लाख के गहने बनवाए। शादी का पूरा खर्च उठाया, लेकिन एक हफ्ते बाद ही विवाद करने लगी। सात महीने मैं घरजमाई बनकर उसके मायके में रहा, लेकिन रिश्तों की कड़वाहट दूर नहीं हुई। उधारी के नाम पर उसने जमीन के कागज और 10 लाख रुपए भी ले लिए। है। बॉयफ्रेंड न मिलता तो वर्षा की असलियत सामने नहीं आ पाती। 

यह भी पढ़ें: माेहन यादव का ऐलान: थानों से हटेगी विमुक्त समाज के अपराधियों की सूची, कहा-अंतिम संस्कार का बदलें तरीका

  • दूसरी शादी: वर्षा ने  21 अप्रैल 2024 को दूसरी शादी मुंबई में दीपेश नाम के शख्स से की है। उससे भी कैश और गहने मिलाकर करीब 10 लाख ठगे हैं। 32 वर्षीय दीपेश इमीटेशन ज्वेलरी का काम करते हैं। बताया, मार्च 2024 में दोस्त के जरिए सुनीता नाम की महिला से मुलाकात हुई। जिसने वर्षा की फोटो दिखाई। कहा-लड़की अच्छी है, लेकिन आर्थिक स्थित ठीक नहीं है। मुंबई आने-जाने के नाम पर उसने 50 हजार एडवांस लिए। वर्षा संग चाची बनकर आई महिला ने परिवार में भाई-बहन और मां की जानकारी दी थी, लेकिन शादी के बाद वर्षा ने पिता के बारे में बताया तो मैं हैरान रह गया। उसने पापा की बीमारी बहाना कर रुपए मांगे। फिर विजय कटारिया नाम के व्यक्ति को मुंबई भेजकर साढ़े चार लाख की शॉपिंग कर ली। शादी के दो दिन पहले भी ढाई लाख रुपए ट्रांसफर कराए, लेकिन शादी के चार दिन बाद पिता के बीमारी की बात कहकर इंदौर चली गई। इस दौरान डेढ़ लाख कैश भी ले गई। वापस आने को कहा तो रिश्ता तोड़ने की धमकी देने लगी।  
  • तीसरी शादी: वर्षा की तीसरी शादी 19 जुलाई 2024 को सराफा कारोबारी लक्ष्मण चोपड़ा से हुई। राजस्थान के बालोतरा निवासी लक्ष्मण चोपड़ा के साथ वर्षा तीन दिन ही रही। फिर उपचार का बहाना कर इंदौर आ गई। किसी परिचत ने दोनों का रिश्ता कराया था। यहां भी परिवार में भाई और बहन की जानकारी दी गई। लक्ष्मण ने तस्वीर देखकर शादी के लिए सहमति दे दी। वर्षा ने आर्थिक स्थितियों का हवाला देकर राजस्थान आने में असमर्थता जताई तो लक्ष्मण का परिवार बालोतरा से इंदौर पहुंचा गया। 19 जुलाई 2024 को शादी हो गई हुई। इसके लिए वर्षा ने ससुराल वालों से करीब 5 लाख रुपए लिए थे। शादी के तीन दिन बाद बीमारी का बहाना कर खुद वापस इंदौर चली गई और वापस नहीं आई। फोन पर बातचीत भी बंद कर दी।  
5379487