Logo
Jabalpur Private School Action: MP के जबलपुर में मनमानी फीस वसूली के खिलाफ निजी स्कूलों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। कलेक्टर दीपक सक्सेना की जिला समिति ने 8 निजी स्कूलों को 54.26 करोड़ अभिभावकों को लौटाने का आदेश दिया है।

Jabalpur Private School Action: जबलपुर में मनमानी फीस वसूली के खिलाफ निजी स्कूलों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। कलेक्टर दीपक सक्सेना की कार्रवाई से पेरेंट्स को बड़ी राहत मिली है। कलेक्टर की बनाई गई जिला समिति ने 8 निजी स्कूलों को 54 करोड़ 26 लाख रुपए अभिभावकों को लौटाने का आदेश दिया है। सभी स्कूलों पर दो-दो लाख का जुर्माना भी लगाया है। बुधवार रात 11:30 बजे जारी हुए आदेश के मुताबिक, कलेक्टर ने फीस लौटाने के लिए 30 दिन का समय दिया है। सभी स्कूल पेरेंट्स के खाते में सीधे रुपए जमा करेंगे।

सत्य प्रकाश ने सबसे ज्यादा की वसूली
कलेक्टर की बनाई गई समिति ने जांच में पाया कि 74 हजार 369 छात्रों से 54 करोड़ 26 लाख रुपए ज्यादा वसूले गए हैं। सबसे ज्यादा सत्य प्रकाश स्कूल पोलीपाथर ने 14 करोड़ 25 लाख रुपए बच्चों की पढ़ाई के नाम पर अभिभावकों से वसूले हैं। जांच पूरी होने के बाद बुधवार रात 11 बजे जिला समिति ने आदेश जारी किया। समिति ने आदेश में कहा कि आदेश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। 

इन स्कूलों पर हुई कार्रवाई
जबलपुर के माउंट लिट्रा जी स्कूल को ₹3.33 करोड़, विज्डम वैली स्कूल को ₹6.91करोड़, स्प्रिंग डे स्कूल को ₹2.95, अजय सत्य प्रकाश पनागर को ₹3.89 करोड़, सत्य प्रकाश स्कूल को ₹14.24, क्राइस्ट चर्च स्कूल को ₹8.37 करोड़, सेंट एलॉयसिस स्कूल को ₹2.34 करोड़ और सेंट जोसेफ को ₹9.41 करोड़ लौटाने पड़ेंगे।  

11 स्कूलों पर की थी बड़ी कार्रवाई 
बता दें कि 27 मई जबलपुर में कोर्स की किताबें, यूनिफॉर्म और अन्य शिक्षण सामग्री के नाम पर अभिभावकों से मनमानी राशि वसूलने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की थी।  जिला प्रशासन ने 11 स्कूलों से 81 करोड़ रुपए छात्रों और अभिभावकों को वापस करने के आदेश दिए गए थे, लेकिन सभी स्कूल प्रबंधन हाईकोर्ट पहुंच गए थे।

5379487