Logo
Jabalpur Crime News: मध्यप्रदेश के जबलपुर में बड़ी घटना हो गई। नशे के कारोबार के खिलाफ आंदोलन चलाने वाले भाजपा नेता पर तीन लोगों ने चाकुओं से हमला किया। चाकू उनके गले के आर-पार हो गया। पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।

Jabalpur Crime News: नशे के कारोबार के खिलाफ आंदोलन करने वाले भाजपा नेता पर तीन लोगों ने चाकुओं से हमला बोल दिया। चाकू भाजपा नेता के गले के आर-पार हो गया। हमले के बाद BJP नेता सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना जबलपुर के अधारतला थाना क्षेत्र की है। भाजपा नेता का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।

आदतन अपराधी की भाजपा नेता ने पुलिस में की थी शिकायत 
जानकारी के मुताबिक, रविवार रात 11.30 बजे पूर्व मंडल अध्यक्ष मंगल सिद्दीकी अधारताल चौराहे से अपने घर पैदल जा रहे थे। तभी 3 लोग बाइक से उनके पास पहुंचे और विवाद करने लगे। झगड़े के बीच एक आदतन अपराधी ने मंगल सिद्दीकी को चाकू मार दिया। चाकू भाजपा नेता के गले के आर-पार हो गया। चाकू लगते ही मंगल सड़क किनारे गिर गए। उनको तड़पता छोड़ आरोपी मौके से फरार हो गए। बता दें कि तीन युवकों में से एक वसीम है, जो आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ मंगल सिद्दीकी ने पुलिस में शिकायत भी की थी। इसी शिकायत का बदला लेने के लिए वसीम ने उनको चाकू मारा है।  

नशे के खिलाफ उठाई आवाज, इसलिए हमला 
भाजपा नेता मंगल सिद्दीकी शहर में चल रहे नशे के कारोबार के खिलाफ आंदोलन करते रहते हैं। वे कई मर्तबा पुलिस से शिकायत भी कर चुके हैं। आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने उन पर इसी आंदोलन को लेकर हमला किया है। बता दें कि मंगल सिद्दीकी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। वे मंडल अध्यक्ष सहित कई पद पर रह चुके हैं। भाजपा के अन्य नेताओं का कहना है कि मंगल पर हमला करने वाले उन्हें डरा रहे हैं, क्योंकि उन्होंने हमेशा नशे के कारोबार के खिलाफ आवाज उठाई है। 

आरोपी बोला-मंगल को समझाया था माने नहीं 
वारदात के बाद अधारताल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मंगल सिद्दीकी के बयान दर्ज किए हैं। देर रात पुलिस ने वसीम अंसारी, वसीम अली और मोनू अंसारी को गिरफ्तार किया है। वसीम अंसारी के खिलाफ नशे का सामान बेचने सहित कई अन्य मामले भी शहर के अलग-अलग थाने में दर्ज हैं। उसका कहना है कि मंगल को पहले बहुत समझाया था, लेकिन नहीं माने।  

5379487