Logo
Jabalpur Road Accident: मध्यप्रदेश के जबलपुर में भीषण हादसा हो गया। शारदा माता के दर्शन करने मैहर जा रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया। तेज रफ्तार कार पीछे से हाइवा में घुस गई। एक्सीडेंट में एक की दर्दनाक मौत हो गई। पांच घायल हैं। 

Jabalpur Road Accident: शारदा माता के दर्शन करने मैहर जा रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया। तेज रफ्तार कार पीछे से हाइवा में घुस गई। एक्सीडेंट में एक की मौत हो गई। पांच लोग घायल हैं। भीषण हादसा जबलपुर में  नागपुर-रीवा हाईवे पर हुआ। कार के टकराने के बाद कार ड्राइवर और हाइवा चालक गाड़ी के साथ फरार हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पीएम के लिए भिजवा दिया है। 

झपकी आने से हुआ हादसा 
जानकारी के मुताबिक, सिवनी के धनौरा थाना बघई निवासी मृतक मनोहर सिंह अपने छोटे भाई भोपाल सिंह के परिवार के साथ मैहर दर्शन करने जा रहे थे। चालक कार को तेज रफ्तार भगा रहा था। अचानक नींद का झोंका आ गया और कार अनियंत्रित होकर हाइवे में जा घुसा। कार में आगे बैठे मनोहर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। छोटे भाई भोपाल सिंह, मृतक की पत्नी शारदा सिंह, उमा सिंह, खुशी और दीक्षा को गंभीर चोट आई है। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया है।

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती 
दुर्घटना की सूचना पर गढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक का पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भिजवा दिया है। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल उमा सिंह ने बताया कि परिवार के लोग माता के दर्शन करने जा मैहर जा रहे थे, अचानक कार सामने चल रहे वाहन से टकरा गई।

5379487