Logo
Khandwa Suicide Case: मध्यप्रदेश के खंडवा से बड़ी खबर है। शुभम सुसाइड केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने एक ही परिवार के 12 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

Khandwa Suicide Case: मध्यप्रदेश के खंडवा से बड़ी खबर है। शुभम सुसाइड केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने एक ही परिवार के 12 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इन पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। मृतक के परिवार की मांग पर पुलिस ने बुधवार (16 अक्टूबर) को आरोपियों पर कार्रवाई की है। 

दशहरे की शाम को मिला शुभम का शव 
पंधाना थाना क्षेत्र के बगमार में 12 अक्टूबर की शाम को रेलवे ट्रैक किनारे शुभम पिता विजय हिरवे (25) का शव मिला। शुभम के परिजन ने मोहल्ले में रहने वाले मोहे परिवार पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो मृतक का सुसाइड नोट बरामद हुआ। सुसाइड नोट में शुभम ने मोहे परिवार के 12 लोगों पर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया था। 

जानें सुसाइड नोट में शुभम ने क्या लिखा 
शुभम हिरवे ने सुसाइड नोट में लिखा था कि शरद सोलंकी और विकास पटेल मां और बहन को लेकर कमेंट करते थे। शुभम ने मना किया तो विकास ने उसके साथ झगड़ा किया। शुभम ने आगे लिखा है कि मोहे परिवार के पंकज, प्रीतम, जयराम, छोटू, नीरज, अमन, दुर्गेश, आर्यन, राहुल, देवराम, इंदर और सुजल ने गणगौर पर्व के समय उसके पिता से मारपीट की थी। 

इन सभी को बताया मौत का जिम्मेदार 
शुभम ने लिखा है कि 11 अक्टूबर को दुर्गा विसर्जन जुलूस में डीजे पर नाचने के दौरान इन लोगों ने फिर विवाद किया था। पंकज और आर्यन हाथ में चाकू लेकर नाच रहे थे। नाचते-नाचते यह लोग शुभम के ऊपर टूट पड़े। पंकज और जयराम ने शुभम को मारने के लिए तलवार निकाली। देवराम, राहुल ने शुभम के पिता के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। सभी लोग काफी दिनों से शुभम को सता रहे थे। मां-बहन पर कमेंट करते थे। शुभम ने लिखा है कि उसकी मौत के जिम्मेदार यही सभी लोग हैं।  

पुलिस बोली-जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी 
बोरगांव पुलिस का कहना है कि शुभम ने ट़्रेन के सामने कूदकर जान दी थी। गैंगमैन को सुसाइड नोट और क्षतिग्रस्त मोबाइल भी रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था। जांच और सुसाइड नोट के आधार पर 12 लोगों को आरोपी बनाया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

5379487