Logo
Kisan Andolan: दिल्ली में हो रहे किसान आंदोलन का असर मध्यप्रदेश में भी दिखाई दे रहा है। मध्यप्रदेश के किसान भी फसलों की MSP पर खरीद की गारंटी के कानून समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन करना शुरू कर दिए हैं।

Kisan Andolan: दिल्ली में हो रहे किसान आंदोलन का असर मध्यप्रदेश में भी दिखाई दे रहा है। मध्यप्रदेश के किसान भी फसलों की MSP पर खरीद की गारंटी के कानून समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन करना शुरू कर दिए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा और मजदूर संघ ने शुक्रवार को ग्रामीण भारत बंद का आह्वान किया है।

मध्यप्रदेश के ग्वालियर, भिंड, मुरैना और गुना समेत कई जगहों पर किसानों ने आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन किया गया। किसान नेताओं ने कहा कि जरूरत पड़ी तो दिल्ली भी जाएंगे और जेल जाने के लिए भी तैयार हैं।

ग्वालियर में किसान मोर्चा का प्रदर्शन
ग्वालियर के फूलबाग मैदान में संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रदर्शन किया। मध्य प्रदेश किसान महासभा के राज्य महासचिव अखिलेश यादव ने कहा- जब तक किसानों की मांगें नहीं मानी जाती, हम पीछे नहीं हटेंगे। जरूरत पड़ी तो अंचल से हजारों किसान साथियों के साथ दिल्ली जाएंगे। इसके साथ ही शहर की सब्जी मंडियों में आज किसानों ने सब्जी व फूल नहीं भेजे हैं।

मुरैना में प्रदर्शन, खंडवा में ज्ञापन
किसान आंदोलन के समर्थन में मुरैना की चंबल कॉलोनी में काफी संख्या में किसान एकत्रित हुए। किसान नेताओं ने कहा कि हम जेल जाने को तैयार हैं, लेकिन पीछे नहीं हटेंगे। इसके अलावा खंडवा में भी किसान ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुंचे। सुरक्षा के लिए दो दर्जन से अधिक जवान तैनात किए गए थे।

गुना में आंदोलन के समर्थन में रैली निकाली
गुना में रैली निकालकर किसान आंदोलन का समर्थन किया। रैली में सभी किसान नारेबाजी करते हुए जयस्तंभ चौराहे से कलेक्ट्रेट तक पहुंचे। यहां प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में MSP सहित कई अन्य मांगों को लेकर बात की।

5379487