Logo
Kuno National Park: कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता ज्वाला ने तीन नहीं बल्कि चार शावकों को जन्म दिया है। इसका पता 24 घंटे बाद लग पाया है।

Kuno National Park: श्योपुर कूनो नेशनल पार्क में 23 जनवरी को मादा चीता ने तीन शावकों को जन्म देने की खबर आई थी। लेकिन बुधवार को 4 शावक होने की पुष्टि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने की। मंत्री ने बताया कि 23 जनवरी को 3 नहीं 4 शावकों ने जन्म लिया है। इसकी जानकारी मंत्री ने (X) के माध्यम से दी है। मंत्री ने शावकों की स्वस्थ और लंबी आयु की कामना की है।

कूनो नेशनल पार्क खुशी को दोगुना कर दिया। मादा चीता ज्वाला ने 3 नहीं 4 शावकों को जन्म दिया है। इससे पहले भी साल 2023 में मादा चीता ज्वाला ने 4 शावकों को जन्म दिया था। प्रोजेक्ट चीता के तहत कूनो नेशनल पार्क में कई चीते लाए गए थे।

नामीबिया से लाया गया था चीता
प्रोजेक्ट चीता के तहत पिछले साल 2023 में 8 चीतों को भारत लाया गया था। कूनो चीतों के लिए ही जाना जाता था लेकिन कुछ समय से चीते भारत की धरती से ही लुप्त होने लगे। जिसके कारण प्रोजेक्ट चीता के तहत पहल की शुरुआत की गई। फरवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका से 12 चीतों को भारत लाया गया और इन चीतों को भी कूनो नेशनल पार्क में ही रखा गया। अब तक में कई चीतों की मौत भी हो चुकी है।

कूनो में इतने चीते हैं मौजूद
मंगलवार 23 जनवरी को कूनो नेशनल पार्क में जन्मे शावकों के बाद चीतों की तादाद बढ़कर 21 हो गई है। इससे एक महीने पहले मादा चीता आशा ने भी तीन शावकों को जन्म दिया था। मादा चीता ज्वाला भी पिछले साल 2023 में चार शावकों को जन्म दिया था, जिनमें तीन शावकों की मौत हो गई थी। मादा चीता ज्वाला को सियाया के नाम से जाना जाता था।

jindal steel jindal logo
5379487