Logo
Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार रक्षाबंधन पर सवा करोड़ महिलाओं को लाडली बहना योजना के तहत 250 रुपए अतिरिक्त राशि देगी। उनके खाते में 5 अगस्त से पहले 1500 रुपए आएंगे।

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात देने जा रही है। सीएम मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को हर माह मिलने वाली राशि बढ़ाने का ऐलान किया है। अगस्त महीने में एक तारीख को लाड़ली बहनों के खाते में 250 रुपए अतिरिक्त यानी कुल 1500 रुपए डाले जाएंगे। 

एमपी की मोहन यादव सरकार ने लाड़ली बहनों को रााखी पर अतिरिक्त राशि देने का निर्णय मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में लिया है। इस प्रकार लाडली बहनों के खाते में इस बार 1250 की जगह 1500 रुपए आएंगे। 

लाड़ली बहनों को हर माह 1250 रुपए 
मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश की 1.29 करोड़ महिलाओं के खाते में हर महीने 1250 रुपए देती है। लाड़ली बहना योजना के तहत पंजीकृत महिलाओं के बैंक खाते में यह राशि 10 तारीख से पहले ट्रांसफर की जाती है। मोहन यादव सरकार इस बार महिलाओं को 250 रुपए राखी गिफ्ट के तौर पर देना चाहती है। 

324 करोड़ का अतिरिक्त भार
मोहन यादव सरकार के इस निर्णय से सरकारी खजाने पर करीब 324 करोड़ का अतिरिक्त भार आएगा। मोहन यादव सरकार लाड़ली बहनों पर अभी हर माह 1576 करोड़ रुपए खर्च करती है। अगस्त में यह राशि 1800 करोड़ के करीब हो जाएगी।

CM बोले-जनप्रतिनिधि बंधवाएं रक्षासूत्र
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधियों से रक्षाबंधन पर सावन में क्षेत्र की बहनों से रक्षासूत्र बंधवाने का आव्हान किया है। कैबिनेट बैठक में सीएम मोहन यादव ने कहा, भारतीय संस्कृति में सावन महीने का विशेष महत्व है। इस माह लाडली बहनों के खाते में ढाई सौ रुपए अतिरिक्त ट्रांसफर किए जाएंगे।  

 
 

5379487