Logo
Madhya Pradesh Today News Hindi: लोकसभा चुनाव से पहले MP की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। शहडोल कमिश्नर सहित कई जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए। अधिकारी-कर्मचारी और पेंशनर्स आंदोलन कर रहे हैं।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहें जाने वाले MP की सियासी हलचल और अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

मध्यप्रदेश की ताजा खबरें: Live Updates 

सागर में युवक को बेरहमी पूर्वक पीटा, वीडियो वायरल 
सागर के रामबाग मंदिर तिराहे पर युवक के साथ बेरहमी पूर्वक मारपीट की गई है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में यह घटना तीन दिन पुरानी है। वायरल वीडियो में कुछ लोग युवक की लात-घूंसों से पिटाई कर रहे हैं। 

47 IPS अफसरों के फिर हुए तबादले
MP 47 IPS Transfer: मध्यप्रदेश शासन ने आचार संहिता लगने से पहले एक बार फिर 47 IPS अफसरों के तबादले किए हैं। मंत्रालय से जारी आदेश में छतरपुर, शिवपुरी, खरगोन, दमोह, निवाड़ी, खंडवा, डिंडोरी, सिंगरौली, राजगढ़, श्योपुर और अशोकनगर के एसपी बदले गए हैं। इनके अलावा भोपाल ग्रामीण आईजी अभय सिंह और डीआईजी मोनिका शुक्ला का भी ट्रांसफर किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...  

मध्य प्रदेश के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4% बढ़ा 
मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने शुक्रवार को कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। 14 मार्च को जारी आदेश में महंगाई भत्त (DA) में 4% की वृद्धि का निर्णय लिए जाने की जानकारी दी गई है। महंगाई भत्ते की बढ़ी हुई दरें 1 जुलाई, 2023 से लागू होंगी। कर्मचारियों को इसका लाभ 1 मार्च, 2024 (भुगतान अप्रैल, 2024) से मिलेगा। प्रदेश के समस्त शासकीय सेवकों को अब 46% महंगाई भत्ता दिया जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बधाई दी है। पूरी खबर पढ़ें..

ग्वालियर फाेर्ट और भाेजेश्चवर मंदिर सहित MP की 6 धरोहर यूनेस्को की सूची में शामिल 
यूनेस्को के विश्व हेरिटेज सेंटर ने भारत की अस्थायी सूची में मध्यप्रदेश की छह धरोहरों को शामिल किया है। इनमें ग्वालियर का किला, धमनार का ऐतिहासिक समूह, भोजपुर का भोजेश्वर महादेव मंदिर, चंबल घाटी के रॉक कला स्थल, खूनी भंडारा, बुरहानपुर और रामनगर, मंडला का गोंड स्मारक शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्यप्रदेश की महान संस्कृति व सभ्यता को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित होने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। 

इंदौर में पौधरोपण के नाम फर्जीवाड़ा, वन विभाग के तीन अफसरों को नोटिस 
इंदौर में पौधरोपण के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। मामले में लोकायुक्त पुलिस ने वन विभाग के एसडीओ और रेंजर को नोटिस जारी किया है। इंदौर रेंज की फॉरेस्ट भूमि पर चोरल फील्ड फायरिंग के बदले कम्पेल में वन विभाग की जमीन पर 79 हजार पौधे तैयार करने थे, लेकिन वहां  पांच से लेकर आठ फीट ऊंची घास नजर आती है। जबकि, पौधरोपण के नाम पर कागजों में दो करोड़ खर्च कर दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...  

छतरपुर में पकड़ी अफीम की खेती, ढाई लाख पौधे जब्त 
छतरपुर जिले के चपनेर गांव में बड़ी मात्रा में अफीम की खेती हो रही थी। बिजावर, किशनगढ़ सहित पांच थानों की पुलिस ने दबिश देकर अफीम के ढाई लाख से ज्यादा पौधे जब्त किए हैं। इनका वजन 51 क्विंटल पाया गया है। छतरपुर एसपी अमित सांघी ने बताया कि दो बीघा क्षेत्र में अफीम की खेती की जा रही थी। एसडीओपी बिजावर शशांक जैन के नेतृत्व में बिजावर, किशनगढ़, पिपट, सटई, और बमीठा थाने की टीम मौके पर भेजी गई थी। जिसने कटाई के दौरान अफीम के पौधे जब्त किए हैं। 

भोपाल में दर्दनाक हादसा, मोबाइल व्यवसायी की मौत, दो घायल 
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार अलसुबह दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार लग्जरी कारों की टक्कर से मोबाइल कारोबारी की मौत हो गई। दूसरी कार में सवार दो लोग भी जख्मी हुए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर

MP कांग्रेस को बड़ा झटका..अंतर सिंह दरबार पहुंचे भाजपा कार्यालय 
कांग्रेस को इंदौर में एक और झटका लगने जा रहा है। महू के पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शुक्रवार दोपहर भाजपा के भोपाल पहुंचे। कुछ ही देर में वह भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता लेेंगे। उनके साथ पंकज सिंघवी और करीब 20 पंचायतों के सरपंचों के भी भाजपा में शामिल होने की चर्चा है। पूरी खबर पढ़ें...

रतलाम: स्कूल वैन को ट्रक ने टक्कर मारी, 7 छात्राएं घायल
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में शुक्रवार सुबह एक स्कूली को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। महू-नीमच हाईवे पर जिला मुख्यालय से करीब 17 किमी दूर पलदुना फंटे के समीप हुए हादसे में वैन सवार 7 छात्राएं घायल हो गईं। मेडिकल कॉलेज में उनका उपचार चल रहा है। सभी छात्राएं नामली कन्या हाई स्कूल में 9वीं पढ़ती हैं। शुक्रवार दोपहर 2 बजे से परीक्षा है। कोचिंग जाते समय हादसा हो गया। एक छात्रा के दादा को भी सिर में चोट आई है।

इंदौर में आशा कार्यकर्ता से दुष्कर्म, आरोपी से मिल रही धमकी 
इंदौर जिले में आशा कार्यकर्ता से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। वारदात के बाद आरोपी को पीड़िता पर समझौते का दबाव बना रहा है। डर और धमकी के चलते आशा कार्यकर्ता दहशत में है। इसी के चलते लंबे समय तक वह चुप रही, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। अंतत: उसने शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी इंदौर में रहने वाले दोस्त की मदद से इस वारदात को अंजाम दिया है। 

MP में 37 आईएएस अफसरों के तबादले
मध्य प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य सरकार ने 37 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। साथ ही MP कैडर के 9 IAS अफसरों को प्रशिक्षण के लिए सहायक कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है। शासन स्तर से जारी तबादला आदेश में बाबू सिंह को शहडोल कमिश्नर, सुरेश कुमार को पन्ना कलेक्टर और सतेंद्र सिंह को गुना कलेक्टर बनाया गया है। इनके अलावा सरकार ने सिंगरौली और शहडोल के कलेक्टर भी बदल दिए हैं। सागर के नगर निगम आयुक्त चंद्रशेखर शुक्ला को सिंगरौली का कलेक्टर बनाया गया है।  पूरी खबर पढ़ें

महंगाई भत्ते की मांग को लेकर अधिकारी कर्मचारियों का प्रदर्शन 
मध्यप्रदेश के विभिन्न कर्मचारी संगठन राजधानी भोपाल में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। MP के 12 लाख कर्मचारी-अधिकारी और पेंशनर्स केंद्र सरकार की तर्ज पर 50 फीसदी महंगाई भत्ता सहित अन्य एलाउंसेस की मांग को लेकर यह आंदोलन शुरू किया है। भोपाल में मंत्रालय के सामने सुबह 11 बजे से आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में 52 संगठन के पदाधिकारी शामिल हैं। जिला स्तर पर भी कलेक्टर्स को ज्ञापन देकर महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग की जाएगी। 

मुख्यमंत्री मोहन यादव लेंगे CCIP की बैठक, गोलघर स्मारक का शुभारंभ 

  • मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शुक्रवार सुबह 11 बजे से निवेश संवर्धन को लेकर कैबिनेट कमिटी (CCIP) की बैठक लेंगे। दोपहर 2 बजे भोपाल में गोलघर स्मारक गुलशन-ए-आलम का शुभारंभ करेंगे।  इसके पहले सुबह 10.45 बजे मुख्यमंत्री निवास में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पत्रिका “क्षितिज” का विमोचन किया। 
  • मोहन यादव सरकार इंदौर के देवी अहिल्या विवि परिसर में जैन अध्यन केंद्र स्थापित करने जा रही है। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत इस प्रोजेक्ट के लिए 25 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है।  

मोदी सरकार ने घटाया वैट, सस्ता हुआ डीजल-पेट्रोल 
लोकसभा चुनाव के पहले केंद्र सरकार ने डीजल-पेट्रोल पर लगने वाला वैट 2 फीसदी कम कर दिया है। इससे मप्र सहित पूरे देश में डीजल पेट्रोल की कीमतों में मामूली राहत मिली है। भोपाल में शुक्रवार को पेट्रोल 106 रुपए में मिल रहा है। राजस्थान में यह कीमतें और कम हैं, क्योंकि वहां की राज्य सरकार ने भी 2 फीसदी वैट कम कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

5379487