Logo
Madhya Pradesh Today News Hindi: लोकसभा चुनाव के तिथियों का ऐलान होते ही राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी है। भाजपा नेता बूथ विजय अभियान के तहत दौरे कर रहे हैं। तो वहीं कांग्रेस 19 सीटों पर उम्मीदवार चयन के नाम पर विचार विमर्श कर रही है।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले मध्यप्रदेश की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'MP की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और MP की हर खबर से जानकारी को बढ़ाएं। 

मध्य प्रदेश की प्रमुख खबरें; LIVE UPDATE

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की अपील
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज एक्स पर वीडियो जारी करके अपने विदिशा संसदीय क्षेत्र के प्यारे भाइयों-बहनों, भांजे-भांजियों से अपील की है। लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी पार्टी ने शिवराज को विदिशा से अपना प्रत्याशी बनाया है। 

संघ ने घोषित किए 6 सह-सरकार्यवाह

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी नई कार्यकारिणी घोषित कर दी है। सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले ने 2024-27 के कार्यकाल के लिए 6 सहसरकार्यवाह नियुक्त किए हैं। 

1.  कृष्ण गोपाल जी
2.  मुकुंद जी
3. अरुण कुमार जी
4. रामदत्त चक्रधर जी
5. अतुल लिमये जी 
7. आलोक कुमार जी

छतरपुर जिपं. अध्यक्ष के बेटे का चालान कटा 

छतरपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष विद्यादेवी अग्निहोत्री के बेटे शशिकांत अग्निहोत्री पर ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की है। खुद गाड़ी चलाने पर पुलिस ने उनका चालान काटा। उन्होंने अपने पिता और जिला पंचायत अध्यक्ष की गाड़ी में हूटर लगवा रखे थे। यातायात पुलिस ने हूटर और नेम प्लेट हटवाने की हिदायत दी। इसके बाद चालाना काटा। 

सागर की सेंट्रल यूनिवर्सिटी में उपद्रव, 150 छात्रों पर FIR
सागर डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विवि में विरोध प्रदर्शन के दौरान उपद्रव करने वाले 21 नामजद सहित 100-150 छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। विवि प्रबंधन ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बलवा, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने सहित कई अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की है। बताया गया कि छात्रों ने कुलपति की गाड़ी पर पथराव भी किया है। 

इंदौर: ट्रेवल्स ऑफिस में लगी आग, तीन दुकानें खाक 
इंदौर में पटेल ब्रिज के पास शनिवार शाम भीषण आग लग गई। ट्रेवल्स ऑफिस में लगी आग इतनी बिकराल थी कि आसपास की 10 दुकानें चपेट में आ गईं। पटेल प्रतिमा के ठीक सामने स्थित सांवरिया ऑयल से लगीं 3 दुकानें तो पूरी तरह खाक हो गईं। इसके अलावा टू-व्हीलर और एक ऑटो जलकर खाक हो गया।  

भोपाल: हादसे के बाद कार में लगी आग, 5 जख्मी 
भोपाल के रातीबड़ क्षेत्र में खंभे से टकराई तेज रफ्तार कार में अचानक आग भड़क गई। दुर्घटना के वक्त कार में महिला समेत 5 लोग सवार थे। सभी लोग जख्मी हैं। हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायर और पुलिसकर्मियों ने मिलकर आग बुझाई है।  

कटनी: कपड़ा दुकान में लगी आग
कटनी के गुरुनानक मार्केट में स्थित कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। स्वामी सूट कलेक्शन नाम से संचालित लेडीज गारमेंट्स की इस दुकान में रखा लाखों का सामान खाक हो गया है। आग की वजह पता पता नहीं चल पाई।  

MP के कुछ जिलों में दोपहर बाद बदलेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग ने रविवार को शहडोल जबलपुर, नर्मदापुरम और सागर संभाग में बारिश की संभावना जताई है। जबकि, छिंदवाड़ा डिंडोरी, और मंडला जिले में ओले गिर सकते हैं। नर्मदापुरम, भोपाल, रीवा, जबलपुर और सागर संभाग में आंधी-बारिश की आशंका है। अगले चार दिन MP सहित पूर्व और मध्य भारत में गरज के साथ बारिश का अनुमान है। 20 मार्च तक अलग-अलग हिस्सों में ओले-बारिश का दौर चलेगा। आज भी दोपहर बाद कुछ जिलों में मौसम बदल सकता है। 

चुनावी सरगर्मी: सागर दौरे पर चुनाव प्रभारी, वीडी शर्मा राजगढ़  

  • आचार संहिता के साथ लोकसभा चुनाव की सियासी सरगर्मी तेज हो गई है।  कांग्रेस जहां चेहरे तय करने में उलझी है, वहीं भाजपा जमीन मजबूत करने में जुट गई है। भाजपा ने MP की सभी 29 सीटों और कांग्रेस ने 10 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। शेष 19 सीटों पर प्रत्याशी चयन के लिए कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 18 मार्च को दिल्ली में होनी है। बालाघाट से कांग्रेस ने सात में विधानसभा की चार सीटें जीती हुई है। अब पार्टी वहां से कंकर मुंजारे और गुना में सिंधिया के खिलाफ अरुण यादव जैसे ओबीसी नेता को उतारना चाहती है। 
  • राजगढ़ जाएंगे VD शर्मा: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा राजगढ़ दौरे पर रहेंगे। यहां वह सुबह 10.30 बजे अलग अलग बैठक कर लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे। दोपहर 1.15 बजे जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष पार्षदों और 3 बजे प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे। 3.45 बजे राजगढ में लाभार्थी संपर्क व दीवार लेखन कार्यक्रम होगा। 
  • डॉ महेंद्र सिंह सागर दौरे पर: लोकसभा प्रदेश चुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह सागर दौरे पर रहेंगे। सुबह 11.30 बजे वह सागर में पदाधिकारियों, दोपहर 1.30 बजे कोर कमेटी और 3 बजे निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। शाम 5 बजे दीवार लेखन और 6 बजे लाभार्थी संपर्क अभियान में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम सागर में करेंगे।
5379487