Logo
Madhya Pradesh Today News Hindi: मध्य प्रदेश में लोकसभा के चुनाव सोमवार को संपन्न हो गए। CM मोहन यादव, वीडी शर्मा और शिवराज सिंह मंगलवार को यूपी और दिल्ली में सभा करेंगे।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 

चित्रगुप्त प्रकट उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए CM 
मुख्यमंत्री मोहन यादव मंगलवार को भोपाल में आयोजित श्री चित्रगुप्त प्रकट उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। कहा, आज भगवान चित्रगुप्त की जयंती है। मैं इस कार्यक्रम में शामिल हुआ हूं। आने वाले समय में हम इस तीर्थ को और अच्छे से विकसित करेंगे। 
 

 

स्विमिंग पूल में तैराकी के बाद ग्वालियर कमिश्नर के बच्चे बीमार 
ग्वालियर में तरण पुष्कर के स्विमिंग पूल में तैराकी के बाद संभागायुक्त सुदाम खाड़े के दोनों बच्चे बीमार हो गए। लगातार उल्टियां और शरीर में खुजली की समस्या के चलते उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपचार के बाद बच्चों की हालत ठीक है। बीमारी की वजह स्विमिंग पूल के पानी में क्लोरीन की अधिक मात्रा बताई गई है। 

पूर्व महामंडलेश्वर मंदाकिनी को गिरफ्तार 
उज्जैन पुलिस ने मंगलवार सुबह पूर्व महामंडलेश्वर मंदाकिनी को गिरफ्तार कर लिया है। पिछले दिनों उनके खिलाफ महंत बनवाने के नाम पर रुपए लेने के आरोप में FIR दर्ज की गई थी, जिसके बाद महामंडलेश्वर मंदाकिनी ने जहर निगल लिया था। पुलिस ने सोमवार को अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ दो FIR दर्ज हैं। 

ग्वालियर में कारोबारी ने खुद को मारी गोली 
ग्वालियर में एक कारोबारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश की। मंगलवार सुबह उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कारोबारी के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें कुछ नामों का जिक्र करते हुए लिखा यह लोग रुपए नहीं लौटा रहे, जिस कारण से परेशान हूं। 

भोपाल में ऑटो पार्ट्स की दुकान में भीषण आग 
भोपाल के हमीदिया रोड स्थित इस्लामी गेट के पास एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में भीषण आग लग गई। इससे लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, वरना यह पास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लेती। घटना सोमवार-मंगलवार की देर रात की है। दुकान में रखा सारा सामान जल गया। फतेहगढ़, कबाड़खाना फायर स्टेशन से दमकलें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। करीब एक घंटे में आग काबू में आ सकी।

दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 
भोपाल में एक निजी स्कूल के हॉस्टल में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। स्कूल संचालक मिनीराज मोदी को सोमवार देर रात गिरफ्त में लिया गया। मिसरोद पुलिस ने 30 अप्रैल को दूसरी क्लास में पढ़ने वाली इस छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में हाॅस्टल की महिला वार्डन समेत अज्ञात 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

MP में लोकसभा चुनाव संपन्न, 66.20% मतदान
लोकसभा चुनाव के 4 चरणाों में मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों में मतदान संपन्न हो गया। सभी सीटों का औषत टर्न आउट 66.20% है, जो कि 2019 के मुकाबले लगभग 5% कम है। 2019 में 71.16% वोटिंग हुई थी। शुरुआत के 3 चरणों में  MP में वोटिंग परसेंट काफी कम रहा है। पहले फेज में 8%, दूसरे में 9% और तीसरे में 5% तक वोटिंग कम हुई है। 

चौथे चरण के चुनाव के में कुल 71.72% हुआ मतदान
मध्य प्रदेश में चौथे चरण में 8 सीटों पर  71.72% मतदान हुआ है, जो कि 2019 से 4 फीसदी कम है। 2019 में यहां 75% मतदान हुआ था। शहरी इलाकों से ज्यादा ग्रामीण इलाकों में वोटिंग हुई है। खरगोन में सबसे ज्यादा 75.79% मतदान हुआ तो वहीं इंदौर में सबसे कम 60.53% वोट पड़े हैं। 

लोकसभा चुनाव  वोटिंग प्रतिशत 
खंडवा 70.72%
खरगोन 75.79%
धार 71.50%
देवास 74.86%
उज्जैन 73.03%
इंदौर 60.53 %
रतलाम 74
मंदसौर 74.50%

CM यूपी और शिवराज दिल्ली में करेंगे प्रचार   

  • मुख्यमंत्री मोहन यादव मंगलवार को उत्तर प्रदेश और दिल्ली में चुनावी सभाएं करेंगे। दोपहर 2 बजे वह भोपाल से खजुराहो रवाना होंगे। यहां से हमीरपुर लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के समर्थन में चरखारी के पनवाड़ी गांव में सभा संबोधित करेंगे। इस दौरान उनके साथ वीडी शर्मा भी मौजूद रहेंगे। शाम 6 बजे पश्चिम दिल्ली में रोड-शो करेंगे। सीएम रात्रि विश्राम दिल्ली में ही करेंगे। इस बीच उनकी मुलाकात भाजपा नेतृत्व से संभव है।  
  • पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान दिल्ली और वीडी शर्मा यूपी में प्रचार करेंगे। शिवराज सिंह दिल्ली में आयोजित महिला सम्मेलन और दलित सम्मेलन में शामिल होंगे।  
  • सुशील मोदी के निधन पर शिवराज ने जताया शोक 
    पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी के निधन पर शोक जताया। कहा, मेरे बड़े भाई और परम मित्र सुशील मोदी नहीं रहे, भरोसा नहीं होता। मेरा और उनका बरसों पुराना रिश्ता था। वह मौलिक चिंतक, कुशल संगठक, सफल प्रशासक थे। बीजेपी के काम को बढ़ाने और बिहार के विकास में उनके योगदान को कोई भूल नहीं सकता।  
     
    • मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन पर दुख जताया। कहा, छात्र राजनीति से सक्रिय राजनीति तक उन्होंने लंबा सफर तय किया है। सभी भूमिकाओं में उल्लेखनीय कार्य किया। विद्यार्थी परिषद में मुझे भी उनके साथ काम करने का अवसर मिला। उनका जाना मेरी व्यक्तिगत क्षति है।
       
jindal steel hbm ad
5379487