Logo
Madhya Pradesh Today News Hindi: मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक MP के आधे हिस्से में भीषण गर्मी पड़ने का अलर्ट जारी किया है। उज्जैन सिंहस्थ 2028 को लेकर आज समीक्षा बैठक होगी।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहें जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं। 

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 

भिंड में बस की चपेट में आए भाई बहन, दोनों की मौत 
भिंड के गोहद में हुई बस दुर्घटना भाई-बहन की मौत हो गई। वह स्कूटी में सवार होकर जा रहे थे, तभी शहर से गुजरे नेशनल हाइवे-719 पर बस चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में आकाश (13) उसकी बहन नंदिनी (15) की मौत हो गई। बस भिंड से ग्वालियर जा रही थी। 

उज्जैन में महिला ने दो बच्चों के साथ पिया जहर
उज्जैन के चिमनगंज मंडी इलाके की रतन एवेन्यू कॉलोनी में एक महिला ने जहर पीकर जान दे दी। महिला सीमा त्रिवेणी (37) ने जहर पीने के बाद अपने दोनों बच्चों (बेटा - बेटी) को भी पिला दिया। यह घटना रविवार की है। फिलहाल दोनों बच्चों का चरक अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

पेड़ गिरने से एएसआई की मौत 
डिंडोरी के गाड़ासरई थाने में पदस्थ एएसआइ की पेड़ के नीचे दबने से मौत हो गई। रविवार को जबलपुर अमरकंटक मार्ग पर तेज आंधी-तूफान से कई जगह पेड़ गिर गए थे। बाधित आवागमन को सुचारू करने के लिए एएसआई संतोष सिंह स्वयं ही गिरे पेड़ों को हटा रहे थे। तभी उन पर एक पेड़ गिर गया। पेड़ के नीचे दबने से एएसआइ की आंख के पास गहरी चोट आई और उसी समय वे नाक के बल जमीन पर गिरे। जिससे उनकी नाक की हड्डी टूट गई थी। अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार को एएसआइ की मौत हो गई। संतोष सिंह अनूपपुर के रहने वाले थे। 

चार दिनों भीषण गर्मी का अलर्ट 
मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। ग्वालियर-चंबल और निमाड़ लू की चपेट में है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में भी गर्मी तीखे तेवर दिखा रही है। रविवार को दतिया में टेम्प्रेचर रिकॉर्ड 47.5 डिग्री रहा। भिंड में पारा 46 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक प्रदेश के आधे हिस्से में भीषण गर्मी पड़ने का अलर्ट जारी किया है। सोमवार को छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और पांढुर्णा में आंधी-बारिश भी हो सकती है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से एमपी में 10 दिन तक आंधी, बारिश का दौर जारी रहेगा।

कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों की बैठक आज 
मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर मतदान होने के बाद आज भोपाल में कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों की बैठक होगी। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सुबह 11 बजे से होने वाली इस बैठक में प्रत्याशियों के साथ पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के साथ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह और पूर्व सीएम कमलनाथ शामिल होंगे।

थाने के अंदर सिपाही ने की आत्महत्या की कोशिश 
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन थाने के भीतर सिपाही ने आत्महत्या की कोशिश की। थाने के स्टाफ ने फंदे पर लटकते देखा और आत्महत्या करने से रोका। थाने की गुटबाजी के चलते आत्महत्या करने की कोशिश को बताया जा रहा। सिपाही पर जांच चल भी रही है। खत्री परिवार के यहां हुई रेड की कार्रवाई में सिपाही का नाम शामिल था। पैसे गायब होने के मामले को लेकर जांच चल रही थी। बताया जाता है कि आत्महत्या की कोशिश के बाद सिपाही का नाम जांच से हटाया दिया गया है।

सिंहस्थ 2028 को लेकर समीक्षा बैठक आज 
मध्य प्रदेश सरकार ने उज्जैन सिंहस्थ 2028 को लेकर तैयारी तेज कर दी है। सोमवार को सिंहस्थ को लेकर समीक्षा बैठक होगी। 12 विभागों को मिलाकर गठित टास्क फोर्स की आज अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा बैठक लेंगे। इस दौरान विभागों के अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। सिंहस्थ को लेकर सबसे पहली बैठक उज्जैन में की गई थी।

jindal steel hbm ad
5379487