Logo
Madhya Pradesh Today News Hindi: मध्यप्रदेश गर्मी का कहर जारी है। बुधवार को अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई, लेकिन आमजन की परेशानी कम नहीं हुई। सर्वाधिक 47.5 डिग्री तापमान निवाड़ी में रहा। ग्वालियर-चंबल के कुछ जिलों में लू का रेड अलर्ट है।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

'मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 

  • कुएं में डूबने से सगे भाइयों की मौत
    छतरपुर के बमीठा क्षेत्रांर्गत राजगढ़ में गुरुवार को कुएं में डूबने से सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों में सुजान सिंह 15 साल और जितेंद्र 12 साल शामिल है। दोस्त के साथ वह कुएं में नहाने गए थे। 
  • तबादले से नाराज कर्मचारी का हाई बोल्टेज ड्रामा
    शहडोल जिले के ब्यौहारी तहसील में तबादले से नाराज एक कर्मचारी ने हाई बोल्टेज ड्रामा किया। आखेटपुर खंड न्यायालय की नकल शाखा में पदस्थ लल्लू लाल प्रजापति गुरुवार को पेड़ में चढ़ गया और सुसाइड करने का प्रयास करने लगा, जिससे अफसरों के हाथ-पैर फूल गए।  जानकारी मिलते ही ब्यौहारी SDM नरेंद्र सिंह धुर्वे और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्रांसफर रोकने का आश्वासन दिया, तब जाकर लल्लूलाल पेड़ से उतरा। वह पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है।  
     
  • भदभदा वॉटरफॉल में नहाते मिले तो होगी सजा 
    दमोह के भदभदा वॉटरफॉल में डूबने से युवक की मौत के बाद प्रशासन सख्त है। पथरिया अनुविभागीय दंडाधिकारी महेंद्र गुप्ता ने आदेश जारी कर भदभदा वॉटरफॉल में नहाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। बताया कि आदेश के उल्लंघन पर धारा 188 के तहत की कार्रवाई की जाएगी।
  • मध्यप्रदेश के तापमान में मामूली गिरावट जारी है। इसके बाद भी गर्मी के तेवर कम नहीं हुए। बुधवार को भी सर्वाधिक 47.5 डिग्री तापमान निवाड़ी जिले में रहा। ग्वालियर-चंबल के कुछ जिलों में आज लू का रेड अलर्ट है। अशोकनगर, गुना, शिवपुरी और सागर सहित 19 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, भोपाल, रायसेन, विदिशा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, खरगोन खंडवा और अमरवाड़ा में येलो अलर्ट है।
  • भोपाल में किशोरी का अपहरण, आरोपी को बचा रही पुलिस 
    भोपाल के बैरसिया क्षेत्र में 17 साल की नाबालिग किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बहला फुसलाकर अगवा करने का केस दर्ज किया है। जबकि, किशोरी के पिता का कहना है कि पुलिस को वह अपरहण करने युवक का नाम पता बता रहे हैं फिर भी आरोपी नहीं बना रही। 
  • महाकाल मंदिर में हाथापाई 
    उज्जैन के महाकाल मंदिर में बुधवार रात श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों में हाथापाई हो गई। इस घटना को लेकर निर्माल्य गेट पर जमकर हंगामा हुआ। जिसके वीडियो फोटोज सामने आए हैं।
  • एम्स में इमरजेंसी ओपीडी शुरू 
    भोपाल एम्स में बुधवार को पहली इमरजेंसी ओपीडी शुरू हुई। यह ओपीडी भीषण गर्मी को देखते हुए शुरू की गई है। यह सातों दिन 24 घंटे मरीज के लिए खुलेगी। एम्स भोपाल में ट्रॉमा इमरजेंसी की सुविधा भी उपलब्ध है। 
  • CM मोहन यादव पंजाब-यूपी दौरे पर 
    मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार को पंजाब और उत्तरप्रदेश दौरे पर हैं। सीएम सुबह 8.20 बजे अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में दर्शन, सुबह 9 बजे प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे। इसके बाद सुबह 11.55 बजे अमृतसर से गोरखपुर और देवरिया रवाना होंगे। दोपहर 12.20 बजे वह देवरिया लोकसभा में रोड-शो करेंगे। 3.10 बजे राबर्ट्सगंज लोकसभा के सोनभद्र में श्रवण सिंह गोंड के समर्थन में रोड-शो करेंगे।
     
  • भाजपा की मैराथन बैठकें 1 जून को 
    भाजपा की 1 जून को मैराथन बैठकें होंगी। पहली बैठक लोकसभा चुनाव प्रभारी लेंगे। इसके बाद चुनाव प्रबंधन और फिर विस्तारकों की बैठक होगी। चुनाव में व्यस्त BJP नेता वर्चुअली शामिल होंगे। 
5379487