Logo
Madhya Pradesh Today News Hindi: मध्य प्रदेश में मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक बुधवार सुबह 11 बजे से होनी है। इसमें हाईटेक विधानसभा और प्रशासनिक अकादमी के रिक्त पदों की भर्ती के प्रस्ताव की मंजूरी मिल सकती है। कांग्रेस सफाई कामगार प्रकोष्ठ सीएम हादस का घेराव करेगा।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 

  • नर्मदापुरम में पेड़ से टकराई जीप, 5 की मौत, 6 गंभीर 
    नर्मदापुरम जिले में तेज रफ्तार जीप हादसे का शिकार हो गई। उसमें सवार 11 युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पिपरिया अस्पताल लाते-लाते 5 ने दम तोड़ दिया। 6 की हालत गंभीर है। उन्हें रात में ही जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सभी शादी लोग शादी समरोह में गए थे।
  • मध्य प्रदेश में मोहन कैबिनेट की बैठक बुधवार को सुबह 11 बजे से होनी है। प्रदेश में हाईटेक विधानसभा और पेपरलेस विधानसभा के प्रस्ताव को कैबिनेट में मंजूरी मिल सकती है। एमपी विधानसभा को हाईटेक व पेपर लेस बनाए जाने 20-25 करोड़ का प्रावधान किया गया है। मध्यप्रदेश प्रशासनिक अकादमी के खाली पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भी मंजूर हो सकता है। कुछ विभागों के अन्य प्रस्ताव भी कैबिनट के समक्ष रखे जा सकते हैं।
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार सुबह 10:30 बजे कैबिनेट बैठक में हिस्सा लेंगे। सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 1:30 बजे वह मंत्रालय से सीएम हाउस रवाना होंगे। 1:30 के बाद का समय आरक्षित है।
  • छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा सीट पर उपचुनाव की वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो चुकी है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। 9 प्रत्याशी मैदान में हैं।
  • मध्यप्रदेश कांग्रेस सफाई कामगार प्रकोष्ठ बु़धवार को 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करेगा। कांग्रेस कार्यालय से विरोध प्रदर्शन करते हुए सफाई कामगार सीएम हाउस तक जाएंगे। उन्होंने सीएम हाउस के घेराव का ऐलान किया है।  
5379487