Logo
Madhya Pradesh Today News Hindi: आगर मालवा जिले में सरकारी स्कूल के प्राचार्य का तबादला हुआ तो गांव वालों ने घोड़े पर बैठाकर उनका स्वगात किया। मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार 11 जुलाई को सीएम राइज स्कूलों के संचालन की समीक्षा करेंगे।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 

  • मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार को मंत्रालय में मैराथन बैठक लेंगे। सुबह 10.30 बजे सीएम 23वीं एवं 25वीं वाहिनी, विशेष सशास्त्र बल पहुंचेंगे। यहां एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे। सुबह 11 बजे मंत्रालय में वह सीएम राईज स्कूल संचालन की समीक्षा करेंगे। इसके बाद 12:30 बजे स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक लेंगे।
  • राजधानी भोपाल में 6 दिन बाद गुरुवार से पुन: 149 लाल बसों का संचालन शुरू होगा। BCLL और टिकट कलेक्शन कंपनी के बीच विवाद के चलते शहर के 10 रूटों की 149 सिटी बसें 6 दिन से बंद थीं। जिससे राजधानी में रोजाना 40 हजार यात्री परेशान हो रहे थे। भोपाल नगर निगम ने अब टिकट कलेक्शन के लिए नया टेंडर जारी किया है।
  • आगर मालवा जिले में सरकारी स्कूल के प्राचार्य का तबादला निरस्त होने के बाद उनका दूल्हे ही तरह स्वागत किया गया। स्टूडेंट्स व उनके अभिभावकों ने बुधवार को फूल माला से प्राचार्य का स्वागत किया। साथ ही घोड़े पर बैठाकर सम्मानित किया। प्राचार्य ने कलेक्टर को कहा, मेहनत करके आईएएस बनते तो इमानदारी टीचर की कद्र करते। 
5379487