Logo
Madhya Pradesh Today News Hindi: अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना चल रही है। चौथे राउंड तक भाजपा आगे रही। पांचवें राउंड में कांग्रेस को बढ़त मिली। एमपी में शनिवार को सीधी, सिंगरौली सहित 8 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट: मुंबई पहुंची CM मोहन यादव 
मुंबई में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रसन्नता जताई। कहा, मध्य प्रदेश में लगातार निवेश बढ़ रहा है। हर क्षेत्र में सामान्य रूप से संभावनाएं बढ़ रही हैं। हम इस दिशा में लगातार प्रोत्साहन दे रहे हैं। हमने मुंबई में बड़े पैमाने पर उद्योगपतियों को आमंत्रित किया है। वह हमारे प्रदेश में आएं। मध्य प्रदेश सरकार स्वागत करती है। 
 

अमरवाड़ा उपचुनाव: भाजपा के कमलेश आगे 
मध्यप्रदेश की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना चल रही है। पीजी कॉलेज में चल रही मतगणना में चौथे राउंड तक भाजपा आगे रही। पांचवें राउंड में कांग्रेस को बढ़त मिली है। कांग्रेस के धीरन शाह को 19348 वोट मिले हैं। भाजपा के कमलेश शाह को अब तक 18424 वोट मिले हैं। कमलेश शाह 924 वोटों से पीछे हैं। बता दें कि यहां कुल 9 प्रत्याशी मैदान में हैं। बीजेपी के कमलेश शाह, कांग्रेस के धीरन शाह और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के देवरावेन भलावी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

आठ जिलों में तेज बारिश का अलर्ट 
मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय है। शनिवार को 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सागर, दमोह में तेज बारिश का अलर्ट है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन समेत प्रदेश के अन्य जिलों में कहीं धूप-छांव तो कहीं बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, उत्तरी गुजरात में एक्टिव साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को भोपाल-इंदौर समेत 12 जिले भीगे। 

सीएम मोहन यादव आज मुंबई दौरे पर 
एमपी के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शनिवार को मुंबई दौर पर रहेंगे। मध्य प्रदेश में निवेश को बढ़ाने के लिए सीएम मुंबई में उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे। सीएम राउंड टेबल के साथ वन टू वन चर्चा करेंगे। सुबह 10 बजे मुंबई के होटल ताज में निवेश के अवसरों को बढ़ाने के लिए इन्टरेक्टिव सेशन रखा गया है। जहां जीआईएस-2025 में उद्योगपतियों से चर्चा होगी। सीएम शाम 4.50 बजे ग्वालियर चंबल का दौरा करेंगे। 

5379487