Logo
Madhya Pradesh Today News Hindi: सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को मंत्रालय में 11 बजे कैबिनेट मीटिंग होगी। मध्यप्रदेश में आज से राजस्व महाअभियान शुरू होगा। एमपी के मंत्रियों को उनके प्रभार वाले जिले जल्द आवंटित हो सकते हैं।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं। 

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update

जबलपुर कबाड़ गोदाम में ब्लास्ट, 1 की मौत
जबलपुर में गुरुवार की दोपहर कबाड़ गोदाम में ब्लास्ट हो गया। आधारताल इंडस्ट्रियल एरिया में यह गोदाम बना हुआ है, जो सेंट्रल ऑर्डिनेंस डिपो से कबाड़ खरीदता है। इस घटमना की सूचना पाकर मौके पर एसपी आदित्य प्रताप सिंह, आधारताल थाने की पुलिस और बम स्कवायड टीम पहुंची है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत की जानकारी सामने आई है।

कांग्रेस नेता गोविंद सिंह की कोठी की नपाई
भिंड के लहार में कांग्रेस के सीनियर लीडर डॉ. गोविंद सिंह की कोठी की नपाई की जा रही है। बड़ी तादाद में पुलिस फोर्स मौजूद हैं। कांग्रेस नेता और गोविंद सिंह के समर्थक पर भी मौके पर हैं। डॉ. गोविंद सिंह के खिलाफ पिछले दिनों स्थानीय लोगों ने सरकारी रास्ते पर कब्जा कर कोठी बनाने की शिकायत की थी। प्रशासन, नगर निगम और पुलिस टीम जांच कर रही है।

रीवा में दो युवकों के शव मिले
रीवा में सिलपरा ओवरब्रिज के नीचे गुरुवार सुबह दो युवकों के शव मिले। एक बाइक भी पड़ी मिली। आशंका जताई जा रही है कि बुधवार देर रात दोनों दुर्घटनाग्रस्त होकर ब्रिज से नीचे गिर गए होंगे। पुलिस के मुताबिक, जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। दोनों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। 

गुना जिला अस्पताल से एक कैदी फरार
गुना जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया एक कैदी गुरुवार की सुबह फरार हो गया। आरोपी तेजा पारदी पुत्र माखन पारदी निवासी बीलाखेड़ी कई मामलों में आरोपी था। फिलहाल पुलिस की टीम आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

तेज रफ्तार ट्रॉले ने 70 भेड़-बकरियों सहित 5 ऊंट को रौंदा 
भोपाल-जबलपुर हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रॉले ने 70 भेड़ बकरियों सहित पांच ऊंट को कुचल दिया। मौके पर ही 50 से ज्यादा भेड़ बकरियां और तीन ऊंट की मौत हो गई। घटना सुल्तानपुर गांव में बुधवार-गुरुवार रात 3 बजे की है। सुल्तानपुर पुलिस ने पशुओं को रोड से हटाया और ट्रक को जब्त कर थाने लेकर आए।

उज्जैन में जुलूस के दौरान कई लोग दबे
उज्जैन में मोहर्रम के दौरान जुलूस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कमरी मार्ग से गीता कॉलोनी बड़ी संख्या में लोग जुलूस के साथ दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान खजूर वाली मस्जिद के सामने बड़े साहब प्रतीकात्मक घोड़ा झुक गया, जिसकी वजह से पीछे से दौड़ रहे लोग एक-दूसरे पर जा गिरे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बचाने की कोशिश की जिसमें उन्हें भी चोटें आई हैं। हालांकि इस दौरान पुलिस हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा। जुलूस में शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

एमपी में आज से राजस्व महाअभियान शुरू 
मध्यप्रदेश में आज से राजस्व महाअभियान शुरू होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर अभियान 45 दिनों तक चलेगा। अभियान के तहत किसानों की समस्याओं का गुरुवार से मौके पर निराकरण किया जाएगा। राजस्व विभाग पूरे अभियान की प्रतिदिन रिपोर्ट कलेक्टरों से लेगा, और अभियान के दौरान जमीन संबंधी मामलों के निराकरण के लिए की गई कार्रवाई की ऑनलाइन रिपोर्ट के आधार पर अभियान की जिलावार ग्रेडिंग भी करेगा।

मंत्रालय में आज कैबिनेट बैठक 
सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को मंत्रालय में 11 बजे कैबिनेट मीटिंग होगी। कैबिनेट में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होगी। जिसके बाद जनता से जुड़े प्रस्तावों को कैबिनेट की हरी झंडी मिल सकती है। बैठक में सभी विभागों के मंत्रियों को शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। उच्च शिक्षा से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर हो फैसला सकता है। इसके बाद दोपहर 01 बजे से सीएम मोहन रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव को लेकर जबलपुर संभाग के उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे। 

मंत्रियों को जल्द मिलेगा जिले का प्रभार 
मध्य प्रदेश में जल्द ही मंत्रियों को उनके प्रभार वाले जिले आवंटित होंगे। हाल ही में मंत्री बनाए गए रामनिवास रावत को भी विभाग मिलेगा। मंत्रिमंडल में शामिल वरिष्ठ मंत्रियों को दो-दो जिलों का प्रभार दिया जा सकता है। वहीं दो-तीन मंत्रियों के विभाग में भी बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। 

5379487