Logo
Madhya Pradesh Today News Hindi: मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को जबलपुर में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का शुभारंभ करेंगे। सीएम सुबह 9.40 बजे भोपाल से जबलपुर रवाना होंगे और 10.15 बजे जबलपुर पहुंचेंगे।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहें जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 

  • नरसिंहपुर में कार पर पलटा कंटेनर, दो की मौत 
    नरसिंहपुर में शनिवार सुबह भीषण हादसा हो गया। जबलपुर-जयपुर हाइवे पर राजमार्ग चौराहे पर कार सवार 3 युवक चाय पीने रुके थे। तभी भोपाल से जबलपुर जा रहा कंटेनर उनकी कार पर पलट गया। हादसे में दो युवकों शिवम मेहरा और श्रीकांत उर्फ आकाश विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, नीतेश साहू गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन में दबे युवकों को बाहर निकलवाया और अस्पताल में भर्ती कराया। 
  • कांग्रेस नेता अजय चौरड़िया 6 वर्ष के लिए निष्कासित
    मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इंदौर के अजय चौरड़िया को 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि गत दिनों उन्होंने अनुशासनहीनता की थी। जिस पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया, लेकिन संतोषजनक जबाव नहीं मिला, जिस कारण कांग्रेस पार्टी ने 6 वर्ष के लिए उनकी प्राथमिक सदस्यता निरस्त करने का निर्णय लिया है। 
  • रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव का पूरा शेड्यूल
    मध्य प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने जबलपुर में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित की गई है। शनिवार सुबह 10.20 बजे सीएम मोहन यादव इसका शुभारंभ करेंगे। साथ ही दोपहर 12 से 12.15 तक संबोधित करेंगे। दोपहर 1.30 बजे से 3.30 बजे के बीच सीएम उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे। 
  • भाजपा-संघ की समन्वय बैठक 
    भोपाल में शनिवार को भाजपा और संघ की समन्वय बैठक होनी है। इसमें मध्य क्षेत्र प्रचारक और सीएम CM मोहन यादव के अलावा इसमें संघ, संगठन और सरकार के प्रमुख नेता शामिल होंगे। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा व आरएसएस के क्षेत्र प्रचारक स्वप्निल कुलकर्णी भी शामिल हो सकते हैं।  
  • मध्य प्रदेश कांग्रेस की बड़ी बैठक 
    मध्य प्रदेश कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बड़ी बैठक शनिवार को भोपाल में होनी है। इसमें प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी सहित सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बैठक में चुनाव व संगठन समीक्षा व कार्यकारिणी गठन को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक सुबह 11 बजे से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में होगी। इसमें  उपचुनाव के लिए भी रणनीति बनाई जा सकती है।   
5379487