Logo
 Madhya Pradesh Today News Hindi: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को इंदौर प्रवास पर हैं। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में गुरु पूर्णिमा पर सुबह 10.45 बजे आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद दोपहर 1 बजे भोपाल लौटेंगे।

 Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 

  • ग्वालियर में डंपर की चपेट में आने से 2 दोस्तों की मौत 
    ग्वालियर में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक से जा रहे दोस्तों को कुचल दिया। बिजौली थाना क्षेत्र में खेरिया मोदी और करगंवा गांव के बीच रविवार सुबह हुए इस हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान विनीत कुशवाहा और सौरभ जाटव के रूप में की गई है। दोनों लोग बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए घर से निकले थे। 
  • बाबा महाकाल की शरण में जया प्रदा 
    भाजपा नेत्री व एक्टरेस जया प्रदा रविवार को गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में उज्जैन पहुंची। यहां महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर खुशहाली के लिए कामना की। कहा, गुरु पुर्णिमा पर दर्शन आई हूं। मैं जब भी इंदौर आती हूं तो बाबा महाकाल के शीश झुकाने ज़रूर आती हूं। मेरी आस्था है और भगवान शिव हमेशा साथ रहेंगे।
  • CM मोहन यादव इंदौर जाएंगे 
    मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार सुबह 10 बजे भोपाल से इंदौर जाएंगे। सुबह 10.45 बजे वह देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 1 बजे वह इंदौर से भोपाल के लिए रवाना होंगे। 
  • उज्जैन में आज खुलेंगे स्कूल, सोमवार को रहेगी छुट्टी
    उज्जैन में सावन के महीने में भक्तों की भीड़ देखते हुए स्कूली व्यवस्था में बदलाव किया गया है। नई व्यवस्था के तहत उज्जैन में अब रविवार को स्कूल खुले रहेंगे। जबकि, सोमवार को अवकाश रहेगा।यह व्यवस्था 22 जुलाई से 22 सितंबर तक लागू रहेगी। सावन में बाबा महाकाल की सवारी में हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। उन्हें परेशानी न हो इसलिए स्कूल बंद करने का निर्णय लिया गया है। 
  • ग्वालियर बालिका गृह से 17 वर्षीय लड़की का अपहरण 
    ग्वालियर बालिका गृह से 6 नकाबपोश बदमाशों को 17 वर्षीय लड़की को फिल्मी स्टाइल में भगा ले गए हैं। नकाबपोश 4 फीट ऊंची दीवार फांदकर कैम्पस में घुसे और गार्ड रूम की टेबल से चाबी लेकर चैनल का लॉक खोला। फिर आवाज लगाकर लड़की को जगाया। 
5379487