Logo
Madhya Pradesh Today News Hindi: जबलपुर में पत्नी मायके से नहीं आई तो पति फांसी लगाकर जान दे दी। दिल्ली में शनिवार को भाजपा की बड़ी बैठक हो सकती है। कारगिल दिवस पर भोपाल में होने वाले रजत जयंती समारोह में CM मोहन यादव शामिल होंगे।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं। 

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 

प्रभात झा के निधन पर सीएम मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया
वरिष्ठ नेता प्रभात झा के निधन पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रभात झा एक सज जनप्रतिनिधि के साथ ही प्रख्यात लेखक और राष्ट्रवादी विचारक भी थे। उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है। बाबा महाकाल से स्व.प्रभात झा की आत्मा की शांति और उनके परिजन, प्रशंसक और विशाल मित्र समूह को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना की है। बता दें प्रभात झा मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष, राज्यसभा सदस्य और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। 

पत्नी मायके से नहीं आई तो पति ने लगा ली फांसी 
जबलपुर में पत्नी ने मायके से आने से इनकार किया तो पति ने सुसाइड कर लिया। घटना पाटन इलाके की है। आत्महत्या से पहले पति ने सास, ससुर पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मृतक ने फांसी लगाने से पहले वीडियो जारी कर आत्महत्या का कारण बताया है। पुलिस वीडियो के आधार पर जांच में जुट गई है। कटरा बेलखेड़ा का रहने वाले संदीप चौधरी ने फांसी लगाकर जान दी है।  

दिल्ली में भाजपा की बड़ी बैठक 
भाजपा की दिल्ली में शनिवार को बड़ी बैठक हो सकती है। बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी बैठक में मौजूद रहेंगे। लोकसभा सत्र के कारण वीडी शर्मा दिल्ली में ही मौजूद हैं। 

भोपाल सहित 21 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट 
मध्यप्रदेश में मानसून एक्टिविटी की वजह से भोपाल, गुना और विदिशा में शुक्रवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। उज्जैन और राजगढ़ में हल्की बारिश है। इंदौर, जबलपुर, नर्मदापुरम, सागर संभाग के 21 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। गुरुवार को रतलाम, कटनी, सतना, भोपाल समेत 25 से ज्यादा जिलों में पानी गिरा।

रजत जयंती में शामिल होंगे मोहन यादव  
कारगिल विजय दिवस के 25 साल पूरे हो गए हैं। आज शौर्य स्मारक पर कारगिल दिवस का रजत जयंती समारोह होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल होंगे। सीएम एनसीसी कैडेट्स कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। 

शिवराज के क्षेत्र में रणनीति बनाएंगे जीतू पटवारी आज 
मध्य प्रदेश में आगामी समय में होने वाले विधानसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस सक्रिय हो गई है। इसी सिलसिले में पीसीसी चीफ आज बुधनी मिशन की तैयारी करेंगे। जीतू पटवारी पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र में रणनीति बनाएंगे। इसे लेकर आज वह सलकनपुर में बैठक लेंगे। 

5379487