Logo
Madhya Pradesh Today News Hindi: मध्य प्रदेश में दोनों प्रमुख दल संगठन मजबूत करने में जुटे हैं। शनिवार, को भाजपा किसान सदस्यता अभियान तो कांग्रेस महिला सदस्यता अभियायन चलाएगी। CM मोहन यादव गुजरात जाएंगे।  

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहें जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 

बाग मुगालिया फेज-1 में आवंटन में देरी से लोग नाराज 

भोपाल के बाग मुगालिया में नगर निगम की मल्टी में फ्लैट्स बुक कराने वालों का इंतजार लंबा हो गया है। सैकड़ों लोग पिछले कई साल से घर के लिए भटक रहे हैं। उनका कहना है कि पजेशन नहीं मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। नगर निगम के अफसर समस्या सुनने को तैयार नहीं है। ऐसे में बैंक का लोन चुकाए या फिर किराया भरें, कुछ समझ में नहीं आ रहा। इसे लेकर रविवार को फेज-1 में लोगों ने प्रदर्शन किया।

  • शहडोल में पटरी से उतरी मालगाड़ी 
    शहडोल में शनिवार शाम को मालगाड़ी के 8 डिब्बे पटरी से उतर गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। साइडिंग से कोयला लोड कर बुढ़ार की ओर जा रही मालगाड़ी के 8 डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए। यह हादसा कई साल पुरानी हो चुकी रेलपटरियों के चलते हुआ है। 
  • छग के CM विष्णुदेव साय MP दौरे पर 
    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार, 15 सितंबर को मध्यप्रदेश दौरे पर हैं। दोपहर 3 बजे सीएम साय उज्जैन पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर जाकर उनके पिता पूनमचंद्र यादव के निधन पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।  
  • भाजपा का किसान सदस्यता अभियान 
    भाजपा रविवार को प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलों में किसान सदस्यता दिवस मनाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, किसान मोर्चा के पदाधिकारी हर बूथ में 100-100 सदस्य बनाएंगे। किसान दिवस पर किसानों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन के सदस्यता कार्यक्रम में शामिल होंगे। 
  • भाजपा के दिग्गज होंगे शामिल 
    संगठन पर्व के राष्ट्रीय संयोजक विनोद तावड़े इंदौर के सांवेर में सदस्यता दिलाएंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा देवास, प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह सीहोर, केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार रीवा और भगवानदास सबनानी नरसिंहपुर में सदस्यता अभियान को गति देंगे। 
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव गुजरात दौरे पर 
    सीएम मोहन यादव शनिवार को गुजरात जाएंगे। सुबह 9:30 बजे सीएम उज्जैन में आयोजित समतामूर्ति श्रीरामानुज अलंकरण समारोह में शामिल होंगे। शाम 6 बजे उज्जैन से इंदौर रवाना होंगे। शाम 7 बजे इंदौर एयरपोर्ट से गुजरात जाएंगे। रात 8 बजे गांधीनगर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम मोहन यादव रात्रि विश्राम गांधीनगर में ही करेंगे। सीएम मोहन यादव अहमदाबाद में चौथे री-इन्वेस्ट 2024 के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे। सम्मेलन का आगाज पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे।  
  • कांग्रेस चलाएगी महिला सदस्यता अभियान
    मध्यप्रदेश में कांग्रेस महिला सदस्यता अभियान चलाएगी। शनिवार को महिला कांग्रेस का 40वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर महिला कांग्रेस की नई वेबसाइट लांच होगी। 100 रुपए ऑनलाइन शुल्क जमा कर कोई भी महिला सदस्य बन सकेगी। इस दौरान महिलाओं को आधी आबादी के अधिकार और महत्व बताए जाएंगे। 
5379487