Logo
Madhya Pradesh Today News Hindi: मध्य प्रदेश की मुख्य सचिव वीरा राणा सोमवार, 30 सितंबर को रिटायर्ड हो जाएंगी। लिहाजा, सोमवार को नए सीएस की घोषण हो सकती है। CM मोहन यादव सोमवार को झारखंड के दौरे पर रहेंगे।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहें जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 

  • CM मोहन यादव झारखंड दौरे पर 
    मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को झारखंड के चुनावी दौरे पर हैं। सीएम दुमका में परिवर्तन यात्रा को संबोधित करेंगे। झारखंड में अभी चुनावी कार्यक्रम तय नहीं हुए। 
  • नए मुख्य सचिव की घोषणा आज 
    मध्य प्रदेश में नए मुख्य सचिव की घोषणा संभव है। सीएस की रेस में आईएएस राजेश राजौरा सबसे आगे हैं। रविवार को उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव से दोबार मुलाकात की। वर्तमान सीएस वीरा राणा का कार्यकाल सोमवार को समाप्त हो जाएगा। अनुराग जैन, एस एन मिश्रा का नाम भी नए मुख्य सचिव के लिए चर्चा में है।  
  • राजधानी में बढ़ा डेंगू का प्रकोप 
    भोपाल में डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। सितंबर से अब तक डेंगू के 127 मरीज सामने आ चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 3 मरीज चिकनगुनिया के भी मिले हैं। सितम्बर में चिकनगुनिया के 58 केस सामने आए थे। इस वर्ष अब तक 341 के डेंगू और 109 मरीज चिकनगुनिया के सामने आए हैं। 
5379487