Logo
Madhya Pradesh Today News Hindi: मध्य प्रदेश में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में 2.45 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इनसे 3 लाख लोगों को रोजगार की उम्मीद है। अब भोपाल में 2 दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट होनी है।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहें जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 

  • CM मोहन यादव का हैदराबाद दौरा स्थगित 
    मुख्यमंत्री मोहन यादव का हैदराबाद दौरा स्थगित हो गया। 16 अक्टूबर को प्रस्तावित इस कार्यक्रम में देश के कई बड़े उद्योगपति शामिल होने वाले थे, लेकिन हरियाणा विधायक दल की बैठक के चलते यह कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। सीएम मोहन यादव हरियाणा में पर्यवेक्षक हैं। मंगलवार को वह पूरे दिन भोपाल में रहेंगे। 
  • सरकारी कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट
    मध्य प्रदेश सरकार अपने कर्मचारियों को दिवाली से पहले अक्टूबर माह का वेतन दे सकती है। दिवाली इस बार 31 अक्टूबर को है। आमतौर पर कर्मचारियों का वेतन 1 से 10 तारीख के बीच मिलती है। लेकिन इस बार 1  तारीख से पहले इसका भुगतान होगा। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के 11 लाख अधिकारी, कर्मचारियों और पेंशनर्स खुश हैं। 
  • रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव अब भोपाल में 
    मध्य प्रदेश में हुईं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में 2.45 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए हैं। इससे तीन लाख लोगों को रोजगार की उम्मीद है। अब भोपाल में 2 दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की जाएगी। फरवरी में प्रस्तावित इस समिटि की तैयारी तेज कर दी गई है। पीएम मोदी भी वर्चुअली इसमें शामिल हो सकते हैं। 
  • बीजेपी का सदस्यता अभियान 
    मध्य प्रदेश में भाजपा के सदस्यता अभियान का मंगलवार को आखिरी दिन है। 2 करोड़ मेम्बर के टारगेट से बीजेपी दूर है। MPमें 1 करोड़ 50 लाख सदस्य बनाए गए हैं। इंदौर, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर और छिंदवाड़ा जिले में इसमें अव्वल हैं। जबकि, देवास, सिंगरौली, टीकमगढ़, उदयपुरा, नरसिंहपुर, गरोठ, चौरई, अमरपाटन, विजयराघोगढ़, बदनावर टारगेट से सर्वाधिक पीछे हैं। 
  • कांग्रेस में उपचुनाव की तैयारी तेज
    मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उपचुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। बुधनी के बाद अब विजयपुर में चुनावी रणनीति तय की जाएगी। कांग्रेस नेता ब्लॉक और तहसील स्तर पर रायशुमारी करेंगे। पार्टी के बड़े नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बुधनी और विजयपुर दोनों सीटों के लिए जिताऊ प्रत्याशी की तलाश की जा रही है। 
5379487