Logo
Madhya Pradesh Today News Hindi: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज बुधवार (16 अक्टूबर) को हरियाणा जाएंगे। चंडीगढ़ में भाजपा विधायक दल की बैठक में बतौर पर्यवेक्षक शामिल होंगे। भाजपा एमपी में सक्रिय सदस्यता अभियान चलाएगी।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहें जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 

  • चित्रकूट में ट्रक भिड़े, ड्राइवर की मौत 
    चित्रकूट में बरौंधा थाना क्षेत्र के कठबरिया घाटी में बुधवार सुबह भीषण एक्सीडेंट हो गया। दो ट्रकों की टक्कर में एक ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई है। जबकि, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बरौंधा पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया है। 
  • भिंड में रिश्वत लेते पटवारी पकड़ाया 
    ग्वालियर की लोकायुक्त पुलिस ने भिंड में दबिश देकर पटवारी को 8 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है। पटवारी ने किसान से अवैध कब्जा हटवाने के बदले यह 10 हजार की राशि मांगी थी। 2 हजार रुपए पहले ही दे चुका था, दूसरी किस्त में 8 हजार रुपए देने पहुंचा था तभी लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया। 
     
  • भोपाल पुलिस ने पकड़ी चोरी की लकड़ी
    भोपाल की गांधी नगर पुलिस ने मंगलवार रात 70 क्विंटल चोरी की लकड़ी पकड़ी है। इसकी कीमत 80 हजार बताई जा रही है। 407 ट्रक में नरसिंहगढ़ से भोपाल लाई जा रही लकड़ी के साथ पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में रेंजर की मिलीभगत भी सामने आई है।  
  • चंडीगढ़ जाएंगे CM मोहन यादव 
    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज बुधवार को हरियाणा जाएंगे। चंडीगढ़ में वह भाजपा विधायक दल की की बैठक में बतौर पर्यवेक्षक शामिल होंगे। हरियाणा में कल गुरुवार को सीएम का शपथ गृहण समारोह है। हरियाणा का अगले मुख्यमंत्री का फैसला इसी बैठक में पर्यवेक्षक अमित शाह और मोहन यादव की मौजूदगी में होगा।
  • निशानेबाज सोनम उत्तम मस्कर को दी बधाई 
    मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निशानेबाज सोनम उत्तम मस्कर को आयएसएसएफ विश्व कप-2024 में 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में रजत पदक जीतने पर बधाई दी है। कहा, बेटियां देश की शान हैं। सोनम ने मंगलवार को आयएसएसएफ विश्व कप 2024 में रजत पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। 

यह भी पढ़ें: ट्रैफिक पुलिस ने नहीं दी हबीबगंज रेलवे क्रॉसिंग खोलने की अनुमति, बताई ये वजह; 8 माह से बंद है ISBT-RRL तिराहा 

  • भाजपा का सदस्यता अभियान 
    मध्य प्रदेश भाजपा का सक्रिय सदस्यता अभियान बुधवार से शुरू होगा। भाजपा ने एमपी में डेढ़ करोड़ सदस्य बना लिए हैं। 100 से कम सदस्य बनाने वाले पदाधिकारी सक्रिय सदस्य नहीं बन सकते। सक्रिय सदस्ययों को ही संगठन में जगह मिलेगी। 
5379487