Logo
Madhya Pradesh Today News Hindi: मध्य प्रदेश राज्य सेवा की मुख्य परीक्षा आज सोमवार, 21 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक होनी है। 11 शहरों में 15 एक्जाम केंद्र बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन की पुलिस स्मृति दिवस परेड में शामिल होंगे।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहें जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update

  • MPPSC का मेंन्स एक्जाम आज से 
    मध्य प्रदेश राज्य सेवा की मुख्य परीक्षा आज सोमवार से होनी है। 21 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक होनी वाली इस परीक्षा के लिए मध्य प्रदेश के 11 शहरों में 15 केंद्र बनाए गए हैं। यह सेंटर इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, रतलाम, सतना, सागर, शहडोल, छिंदवाड़ा और बड़वानी जिलों में हैं। अभ्यर्थियों को एक्जाम सेंटर 1 घंटे पहले पहुंचना होगा। मेंस परीक्षा के लिए 3,328 अभ्यर्थी सिलेक्ट हुए हैं। मप्र लोक सेवा आयोग ने 110 पदों के लिए जून में प्रारंभिक परीक्षा कराई थी। जिसमें 1 लाख 83 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमें से 3,328 परीक्षार्थी मुख्य परीक्षा देंगे। 
  • संगठन चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक 
    भारतीय जनता पार्टी ने संगनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को दिल्ली में 7 घंटे मैराथान बैठकें करेंगे। मध्य प्रदेश से अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा शामिल होंगे। संगठन चुनाव प्रदेश प्रभारी विवेक शेजवलकर चारों सह चुनाव अधिकारियों और कुछ सीनियर नेताओं के साथ शामिल होंगे। बैठक में संगठन चुनाव के लिए गाइडलाइन और डेडलाइन तय की जा सकती है। 
  • पुलिस स्मृति दिवस परेड में शामिल होंगे CM 
    मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को पुलिस स्मृति दिवस परेड में शामिल होंगे। वह उज्जैन में हैं। सुबह 9 बजे परेड में शामिल होने के बाद 10:30 बजे भोपाल रवाना होंगे। शाम 7 बजे IRCAD के उद्घाटन समारोह में वर्चुअल शामिल होंगे। रात 8 बजे लालघाटी में महर्षि वाल्मीकि जयंती पखवाड़ा कार्यक्रम में सहभागी बनेंगे। 
5379487